Sunday, May 28, 2023

NGT ने हरियाणा के दो निकायों पर कसा शिकंजा, कचरा फेंकने पर लगाया 10 करोड़ का जुर्माना

Must Read

Delhi: इस समय देश में साफ सफाई को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। दिल्ली एनसीआर में भी साफ सफाई पर ज़ोर दिया जा रहा है। एनजीटी द्वारा भी इसके लिए समय समय पर कई नियम बनाए जा रहे हैं और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्र्त कार्यवाई भी की जा रही है।

अब हाल ही में एनजीटी ने हरियाणा के दो निकायों पर सख्त कार्यवाई की है। बताया जा रहा है कि अभ्यारण्य के पास कचरा फेंकने के आरोप में ही दोनों निकायों पर कुल 10 करोड़ का जुर्माना लगाया गया है। अब निकायों को जल्द से जल्द ये जुर्माना भी जमा करना होगा। आइए जानते हैं खबर से जुड़ी खास बातें

एनजीटी ने हरियाणा के दो निकायों पर की सख्त कार्यवाई

दरअसल एनजीटी के अध्यक्ष न्यायमूर्ति ए के गोयल की पीठ ने ही इस बारे में जानकारी दी है कि एनजीटी के सितंबर 2021 के आदेशों का पालन करते हुए ही एक उप समिति का गठन किया गया था जो अलग अलग जगहों पर साफ सफाई का दौरा कर रही है। इस दौरे के दौरान ही समिति ने पाया कि नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है और हरियाणा के दो निकाय पंचकुला नगर निगम और कालका नगर परिषद खोल ही रैतान अभ्यारण्य के पास अवैध रूप से कचरा भी फेंक रहे हैं। इसलिए अब इस उल्लंघन करने पर ही दोनों निकायों पर जुर्माना लगाया गया है।

10 करोड़ का लगाया गया है जुर्माना

बता दें कि दोनों निकायों पर कुल 10 करोड़ का जुर्माना लगाया गया है। पंचकुला नगर निगम को 9 करोड़ और कालका नगर परिषद को 1 करोड़ का जुर्माना एक महीने के अंदर ही ज़िला मजिस्ट्रेट के पास बहाली उपायों के लिए जमा कराने होंगे। हालांकि इससे पहले दोनों निकायों को ऐसा न करने के निर्देश भी दिए गए थे लेकिन दोनों निकायों ने ये निर्देश नहीं माने।

- Advertisement -
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Connect With Us

223,344FansLike
3,123FollowersFollow
3,497FollowersFollow
22,356SubscribersSubscribe

Latest News

छोड़ा डॉक्टर का प्रोफेशन, अब IAS बन देश सेवा कर रही है हरियाणा की बेटी

चंडीगढ़ : अक्सर माना जाता है कि हरियाणा में आज भी ऐसे कई गाँव और इलाके हैं जहां बेटियों...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img
Deserving India - Haryana