Delhi: भाजपा सरकार द्वारा अलग अलग राज्यों को कई सौगात देने का काम किया जा रहा है। केंद्र सरकार का उद्देश्य हर मामले में भारत को आगे ले जाने का है। इसलिए कई परियोजनाओं पर काम भी किया जा रहा है। वहीं भारतीय रेलवे को भी लगातार अपग्रेड करने का काम भी किया जा रहा है।
हाल ही में भाजपा सरकार ने कर्नाटक को दो बड़ी सौगात दी है। पीएम मोदी ने ही कर्नाटक को ये सौगात दी है। कर्नाटक में दक्षिण भारत की पहली वंदे भारत को हरी झंडी दिखाई गई है तो वहीं कैम्पेगौड़ा की प्रतिमा का अनावरण भी किया गया है। आइए जानते हैं इस खबर से जुड़ी खास बातें
कर्नाटक में कैम्पेगौड़ा की मूर्ति का हुआ अनावरण
हाल ही में पीएम मोदी कर्नाटक पहुंचे थे। जहां पीएम मोदी ने कर्नाटक को दो बड़ी सौगात देने का काम किया है। पीएम मोदी ने बेंगलुरु शहर में जाकर नादप्रभु कैम्पेगौड़ा की 108 फीट ऊंची कांस्य प्रतिमा का अनावरण भी किया है। इस दौरान पीएम मोदी के साथ कर्नाटक के सीएम बसवराज बोम्मई भी नज़र आए। जानकारी के अनुसार स्टैच्यू ऑफ प्रोस्पेरिटी वर्ल्ड बुक ऑफ रिकोर्ड्स के मुताबिक किसी भी शहर के संस्थापक की ये सबसे पहली और ऊंची कांस्य प्रतिमा है।
वंदे भारत को भी दिखाई गई हरी झंडी
वहीं इस दौरान पीएम मोदी ने दक्षिण भारत को पहली और देश को पाँचवीं वंदे भारत की सौगात भी दी है। मैसूर से चेन्नई तक इस ट्रेन का संचालन किया जाने वाला है। अगले साल कर्नाटक में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं इसलिए भाजपा भी वापस से सत्ता में आने के लिए इन परियोजनाओं को शुरू कर रही है। लेकिन वंदे भारत के चलने से मैसूर से चेन्नई का सफर काफी आसान हो जाएगा।