Delhi: हरियाणा के लिए 29 और 30 नवंबर का दिन बेहद खास होने वाला है। इन दो दिनों के लिए भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु हरियाणा के दौरे पर हैं। गीता महोत्सव में शिरकत करने के लिए भी राष्ट्रपति हरियाणा आ रही हैं। ये दो दिवसीय दौरा बेहद खास भी होने वाला है। इस दौरे के दौरान राष्ट्रपति कई योजनाओं का भी शुभारंभ करने वाली हैं। 29 और 30 नवंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी कई कार्यक्रमों में शामिल होने वाली हैं। आज यानि 29 नवंबर को राष्ट्रपति सबसे पहले कुरुक्षेत्र में ब्रह्मसरोवर पहुंचेगी और श्रीमदभगवदगीता की पूजा करेंगी। इसके बाद ही राष्ट्रपति कई योजनाओं का भी उदघाटन करने वाली हैं जो हरियाणा के विकास में अहम योगदान देंगी।
राष्ट्रपति द्रौपदी इन योजनाओं की करेंगी शुरुआत
आज यानि 29 नवंबर को ही राष्ट्रपति कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय जाएंगी और अंतर्राष्ट्रीय गीता सेमिनार में भाग भी लेंगी। इस जगह से ही राष्ट्रपति हरियाणा की 3 बड़ी परियोजनाओं की वर्चुअली शुरुआत भी करेंगी। इसमें सिरसा ज़िले में मेडिकल कॉलेज की आधारशिला को रखा जाने वाला है। वहीं हरियाणा में ई टिकटिंग सिस्टम को लागू किया जाएगा। 2023 तक रोडवेज में इस सिस्टम को पूरी तरह लागू किया जा सकता है। वहीं हरियाणा में सीएम स्वास्थ्य सर्वेक्षण योजना की शुरुआत भी राष्ट्रपति के हाथों ही होने वाली हैं। इन योजनाओं से हरियाणा के निवासियों को काफी लाभ मिलने वाला है।
खिलाड़ियों की से भी होगी राष्ट्रपति की मुलाक़ात
30 नवंबर को राष्ट्रपति आशा वर्कर्स और अन्य हितधारकों से भी सीधा संवाद करने वाली हैं। इस दौरान वे बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की सफलता के बार में भी जानकारी हासिल करेंगी। वहीं इस दिन राष्ट्रपति खिलाड़ियों और स्कूली बच्चों के साथ भी सीधा संवाद करने वाली हैं। इसलिए ये दो दिन हरियाणा के लिए बेहद खास बताए जा रहे हैं।