Delhi: रेलवे द्वारा भी समय समय पर रेल कर्मियों को खास सुविधाएं दी जाती ही रहती हैं। रेल कर्मियों को भी ट्रेनों में सफर करने को लेकर अलग अलग सुविधाएं भी दी जाती हैं। वहीं अब हाल ही में रेलवे की ओर से रेल कर्मियों को खास तोहफा दिया गया है। बताया जा रहा है कि पास पर अब वंदे भारत में भी सफर किया जा सकता है।
इसके लिए सुचन को भी जारी किया गया है। हालांकि किस कर्मचारी को किस क्लास में सफर करने की सुविधा मिलेगी इसे लेकर भी स्पष्टीकरण आ चुका है। वंदे भारत ट्रेनों में भी रेलवे अधिकारियों के लिए सीटों को रिजर्व कर दिया गया है। आइए जानते हैं खबर से जुड़ी खास बातें
रेलवे कर्मियों को पास पर मिलेगी वंदे भारत में सफर करने की सुविधा
रेलवे कर्मियों को रेलवे ने खास तोहफा दिया है। अब रेलवे कर्मचारी भी वंदे भारत में चेयरकार और एग्जीक्यूटिव क्लास में सफर कर सकते हैं। पास के सहारे ही कर्मी रेलवे में सफर कर सकते हैं। अब अलग अलग कर्मचारियों को अलग अलग सीटें और क्लास में सफर करने की सुविधा होगी और इसके लिए लेटर भी निकाला गया है। रेलवे की मान्यता प्राप्त फेडरेशनों ने ही इसके लिए मांग उठानी शुरू की थी जिसके बाद ही रेलवे ने सक्यूलर निकाला है।
जानिए किसको कितनी मिलेगी सीटें
वंदे भारत के अलावा राजधानी, मेल, दुरुंतों और शताब्दी में भी ये सुविधा मिलने वाली है। बताया गया है कि साल में रेल कर्मियों को तीन पास जारी किए जाते हैं रेलवे में चेयरमैन बोर्ड सदस्य, जनरल मैनेजर, डीजी और सीसीआर को गोल्डन पास दिया जाता है और इस पर वंदे भारत में 4-4 सीटें मिलने वाली हैं। एचएजी, एसएजी, जेएजी और सिलेक्शन ग्रेड अधिकारियों को दो और चार सीटें मिलने वाली हैं। ए और बी वर्ग के कर्मचारियों को पहले वर्ग में एक भी सीट नहीं दी जाएगी और दूसरे वर्ग में दो सीटें मिलने वाली हैं। वहीं यदि कोटा से ज्यादा अधिकारी सीट बुक करेंगे तो टिकट वेटिंग में भी जा सकती है।