Monday, May 29, 2023

रेलवे ने इन कर्मचारियों को दी खुशखबरी, अब आसानी से मिलेगा प्रोमोशन और बढ़ाई जाएगी सैलरी

Must Read

Delhi: भारतीय रेलवे द्वारा भी समय समय पर न सिर्फ अपने यात्रियों के लिए बल्कि अपने कर्मचारियों के लिए भी कई बड़े एला करती ही रहती है। वहीं अब हाल ही में रेलवे ने अपने कर्मचारियों के लिए एक और बड़ा एलान किया है जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही है। रेलवे ने अपने 80 हज़ार कर्मचारियों को तोहफा देने का काम किया है।

बताया जा रहा है कि अब रेलवे के 80 हज़ार कर्मचारियों को आसानी से न सिर्फ प्रोमोशन दिया जाएगा बल्कि उनकी सैलरी भी बढ़ाई जाने वाली है। सुपरवाइज़र ग्रेड यानि ग्रेड 7 के अंतर्गत आने वाले 80 हज़ार कर्मचारियों को ये खुशखबरी दी गई है। आइए जानते हैं खबर से जुड़ी खास बातें

रेलवे के 80 हज़ार कर्मचारियों को मिलने वाला है लाभ

रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया है कि ग्रेड 7 के तहत आने वाले कर्मचारियों मौजूदा सिस्टम के कारण प्रोमोशन ही नहीं मिल पाता था और उन्हे इसके लिए काफी मुश्किलों का सामना भी करना पड़ता था। रेल मंत्री के अनुसार प्रोमोशन न मिलने के कारण कर्मचारियों के मन में तनाव भी रहता था और इसका असर काम पर सबसे ज्यादा होता था लेकिन अब इस समस्या का समाधान ढूंढ लिया गया है। अब इन कर्मचारियों को आसानी से न सिर्फ प्रोमोशन मिलेगा बल्कि सैलरी भी बढ़ाई जाने वाली है।

ऐसे दिया जाएगा प्रोमोशन 

रेल मंत्री के अनुसार अब लेवल 6 के कर्मचारी भी लेवल 7 और 8 तक पहुंच सकेंगे और कुछ को लेवल 9 तक बी प्रोमोट किया जाएगा। इसका मतलब है कि इनमें से कुछ कर्मचारियों को ग्रुप ए की नौकरी करना का भी मौका मिलेगा। इतना ही नहीं जानकारी दी गई है कि इस फैसले से कर्मचारियों को हर महीने ढाई से चार हज़ार रूपये का फायदा भी मिलने वाला है। इससे जुड़ा नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है।

- Advertisement -
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Connect With Us

223,344FansLike
3,123FollowersFollow
3,497FollowersFollow
22,356SubscribersSubscribe

Latest News

छोड़ा डॉक्टर का प्रोफेशन, अब IAS बन देश सेवा कर रही है हरियाणा की बेटी

चंडीगढ़ : अक्सर माना जाता है कि हरियाणा में आज भी ऐसे कई गाँव और इलाके हैं जहां बेटियों...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img
Deserving India - Haryana