Delhi: हरियाणा को औद्योगिक क्षेत्र में समृद्ध बनाने का काम किया जा रहा है। इसके लिए हरियाणा में औद्योगिक विकास को मजबूती देने के लिए कई औद्योगिक इकाइयों को भी स्थापित किया जा रहा है जिससे प्रदेश में रोजगार के अवसर भी मिल सकें। वहीं अब रिलायंस भी गुरुग्राम के पास वर्ल्ड क्लास स्मार्ट सिटी बनाने जा रही है।
इसके लिए 4 जापानी कंपनियों को भी आमंत्रित किया गया है। रिलायंस के पूर्ण स्वामित्व वाली इकाई मॉडल इकोनोनिक टाउनशिप लिमिटेड द्वारा ही इस स्मार्ट सिटी का निर्माण किया जा रहा है जिसे MET सिटी का नाम दिया गया है। इसके लिए चार जापानी कंपनियाँ भी स्थापित की जाने वाली हैं। आइए जानते हैं खबर से जुड़ी खास बातें
गुरुग्राम में बनाई जाएगी स्मार्ट सिटी
रिलायंस की इकाई द्वारा गुरुग्राम में विश्वस्तरीय स्मार्ट सिटी को बनाया जाने वाला है। कंपनी ने इस बात की जानकारी दी है कि ये एक एकीकृत औद्योगिक शहर होने वाला है। जापान की चार कंपनियों को भी इस स्मार्ट सिटी में स्थापित किया जाने वाला है। इन जापानी कंपनियों में निहोन कोडेन, डेंसों, टी-सुज़ुकी और पैनासोनिक को शामिल किया गया है। इसे उत्तर भारत की तेजी से बढ़ती हुई स्मार्ट सिटी भी बताया जा रहा है। निहोन कोडेन ने आवंटित भूमि पर भूमि पूजन भी कर लिया है और जल्द ही इस पर काम भी शुरू होने वाला है।
जापानी कंपनी के आने से औद्योगिक विकास को मिलेगा बल
निहोन कोडेन के भूमि पूजन समारोह में मेट सिटी के सीईओ एसवी गोयल भी मौजूद थे और उन्होंने कहा है कि 400 से ज्यादा औद्योगिक ग्राहकों, वॉक टू वर्क मास्टरप्लान और विश्व स्तरीय इन्फ्रास्ट्रक्चर के साथ ये सबसे तेजी से बढ़ने वाली ग्रीनफील्ड स्मार्ट सिटी है। वहीं उन्होंने इस बात को लेकर भी खुशी जाहिर की है यहाँ जापानी कंपनियाँ भी आ रही हैं।