Delhi: हरियाणा सरकार इस समय एक्शन में आ गई है। सरकार द्वारा कई विकास योजनाओं पर तेजी से काम किया जा रहा है। अधिकारियों को भी अलग अलग सेवाओं को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं। वहीं हरियाणा में कई जगहों पर सड़कों की स्थिति बेहद खराब है और सड़कों में गड्ढे हो गए हैं जो हादसों का कारण बन रहे हैं।
लेकिन जानकारी के अनुसार अब मात्र 5 दिन के अंदर अंदर हरियाणा की सड़कों के गड्ढों को भरने का काम किया जाने वाला है। अब हरियाणा में भी गड्ढे वाली सड़कें नहीं दिखाई देंगी। इसके अलावा भी कई सेवाओं की समय सीमा को तय कर दिया गया है।
इन सेवाओं के लिए तय हो चुकी है समय सीमा
नगरपालिका सीमा में भवन निर्माण की मंजूरी, नगर नियोजन योजना, सुधार न्यास योजनाएं, पुनर्वास योजनाएं, सभी प्लॉट आकार और अन्य उपयोगों के लिए नियमित कॉलोनियों, अधिसूचित कॉलोनियों के दस्तावेज़ पूरे होने पर 20 दिन में ही मंजूरी देने की समय सीमा तय हुई है वहीं 1000वर्ग मीटर से 5000वर्ग मीटर के कमर्शियल और इंस्टीट्यूशनल इस्तेमाल के लिए भवन निर्माण योजनाओं की मंजूरी 60 दिनों के अंदर दी जाएगी। जानकारी के अनुसार हरियाणा नगर निगम एड वाई लॉज 2018 और हरियाणा नगर पालिका एड वाई लॉज 2019 के तहत विज्ञापन अधिकार देने के लिए 60 दिन के अंदर मंजूरी दी जाने वाली है।
20 दिन में ही पास हो जाएगा घर का नक्शा
भवन निर्माण योजनाओं को लेकर कहा गया है कि गैर विवादित मामलो में 20 दिन में मंजूरी दे दी जाएगी और राज्य के नियंत्रित क्षेत्रों और कन्फर्मिंग ज़ोन के अंदर आने वाली इकाइयों के लिए इजाजत 60 दिनों के अंदर दी जाएगी। इसके साथ ही घर बनाने के लिए भी नक्शे के लिए महीनों का इंतज़ार खत्म होगा क्योंकि अब 20 दिन में घर के नक्शे को पास किया जाएगा।