Delhi: हरियाणा के युवाओं ने खेलों के क्षेत्र में वाकई कमाल किया है। हरियाणा के युवा भी अक्सर किसी न किसी वजह से चर्चाओं में आ ही जाते हैं। अब तक कई युवा अपने नाम अलग अलग रिकॉर्ड कर चुके हैं। वहीं अब हरियाणा के एक और छोरे ने कमाल कर दिखाया है।
हरियाणा के कुरुक्षेत्र के रहने वाले दीपक गर्ग ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। दीपक का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकोर्ड्स में दर्ज हो चुका है जिसके लिए उन्हें प्रमाण पत्र और मेडल भी दिया गया है। आज दीपक कई युवाओं के लिए भी उनकी प्रेरणा बन चुके हैं। आइए जानते हैं
हरियाणा के दीपक ने ट्रेड मील पर लगाई दौड़
हरियाणा के कुरुक्षेत्र के दीपक गर्ग ने वाकई कमाल कर दिखाया है। दीपक ने ट्रेड मील पर लगातार 15 किमी की दौड़ लगाकर नया रिकॉर्ड बना दिया है। इसके लिए दीपक करीब 1 घंटे 40 मिनट तक लगातार दौड़े और ये रिकॉर्ड अपने नाम किया। अब दीपक का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकोर्ड्स में भी दर्ज हो चुका है। इसके लिए दीपक को गोल्ड मेडल और प्रशस्ति पत्र भी दिया गया है। इंडिया बुक ऑफ रिकोर्ड्स की ओर से भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इसकी जानकारी दी गई है। हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह ने ही दीपक को प्रमाण पत्र और मेडल से सम्मानित किया है।
युवाओं की प्रेरणा बन चुके हैं दीपक
दीपक ने कड़ी मेहनत से वाकई कमाल कर दिखाया है। खेल मंत्री ने भी कहा है कि आज दीपक युवाओं के लिए प्रेरणा बन चुके हैं। दीपक कई युवाओं को भी खेलों के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा दे रहे हैं। हालांकि दीपक एक कारोबारी हैं लेकिन वे फिटनेस के लिए भी समय निकालते हैं और इसका परिणाम भी उन्हें मिल चुका है।