Sunday, May 28, 2023

हरियाणा में कूड़े का पहाड़ बन चुका है चुनौती, कूड़ा निस्तारण पर करोड़ों का खर्च करेगी हरियाणा सरकार

Must Read

Delhi: देश में स्वच्छ भारत मिशन अभियान चलाया जा रहा है। सरकार का उद्देश्य भी देश को साफ और स्वच्छ बनाना है। इसके लिए राज्य सरकार भी अपने स्तर पर काम कर रही हैं। हरियाणा में भी साफ सफाई का अभियान चलाया जा रहा है। हरियाणा के गुरुग्राम में कूड़े का पहाड़ भी बन चुका है।

जो इस समय सरकार के लिए भी चुनौती भी बना हुआ है। अब जानकारी सामने आ रही है कि इस कूड़े पर हरियाणा सरकार भी करोड़ों का खर्चा करने वाली है। केंद्र सरकार से भी इस अभियान के लिए मदद मांगी गई है। आइए जानते हैं खबर से जुड़ी खास बातें

हरियाणा में कूड़े पर सरकार खर्च करेगी करोड़ों रूपये

हरियाणा के गुरुग्राम में कूड़े का पहाड़ बन चुका है। ऐसे में हरियाणा सरकार भी इस कचरे का निस्तारण करने जा रही है। इसके लिए हरियाणा सरकार 262 करोड़ की राशि खर्च करने वाली है। वहीं केंद्र सरकार से भी 155 करोड़ की मदद मांगी गई है। जानकारी के अनुसार सरकार अब तक 38.74 लाख मीट्रिक टन कचरे का निस्तारण कर चुकी है। वहीं 101 लाख मीट्रिक टन कचरे की प्रोसेसिंग करनी है जिसमें 62.60 लाख मीट्रिक टन कचरे का निस्तारण बाकि है। वहीं सरकार की ओर से इस काम के लिए बड़े प्लांट के बजाए छोटे छोटे क्रशर लगाने की सलाह भी दी गई है।

इन कामों को बताया जा रहा है आवश्यक

हरियाणा सरकार द्वारा इस क्षेत्र में भी कई काम किए जा रहे हैं। सरकार ने भी निर्देश दिए हैं कि डम्पिंग साइट को रिहायशी और बस्ती के इलाकों से दूर ही बनाया जाए। वहीं डंपिंग साइट की नियमित जांच को भी जरूरी बताया जा रहा है। डंपिंग साइट एरिया में चार दीवारी की जानी चाहिए। निकायों द्वारा समय समय पर भूजल की गुणवत्ता का परीक्षण भी अनिवार्य बताया जा रहा है।

- Advertisement -
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Connect With Us

223,344FansLike
3,123FollowersFollow
3,497FollowersFollow
22,356SubscribersSubscribe

Latest News

छोड़ा डॉक्टर का प्रोफेशन, अब IAS बन देश सेवा कर रही है हरियाणा की बेटी

चंडीगढ़ : अक्सर माना जाता है कि हरियाणा में आज भी ऐसे कई गाँव और इलाके हैं जहां बेटियों...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img
Deserving India - Haryana