Delhi: हरियाणा में अलग अलग मुद्दों पर काम किया जा रहा है। सरकार का उद्देश्य भी प्रदेश का हर मामले में विकास करने का है। इसलिए अब हरियाणा पर्यटन को भी बढ़ावा देने का काम कर रही है। बताया जा रहा है कि हरियाणा में अलग अलग जिलों को पर्यटन हब बनाने का काम किया जा रहा है।
दरअसल हरियाणा में पर्यटन को बढ़ावा दिया जा रहा है और इसके लिए कई नीति भी तैयार की जा रही हैं। वहीं केंद्र सरकार द्वारा भी पर्यटन को बढ़ाने का काम किया जा रहा है। अब फ़रीदाबाद और कुरुक्षेत्र समेत 5 जिलों में पर्यटन को बढ़ाया जाने वाला है। आइए जानते हैं इस खबर से जुड़ी खास बातें
हरियाणा के इन 5 जिलों को बनाया जाएगा पर्यटन हब
हरियाणा में महेंद्रगढ़, पंचकुला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र और फ़रीदाबाद को पर्यटन हब बनाने का काम किया जा रहा है। पंचकुला में ही इसके लिए रिपोर्ट भी तैयार की जा रही है। केंद्र सरकार की स्वदेश योजना 2.0 के अंतर्गत पर्यटन आधारभूत संरचना विकास के लिए प्रथम राज्य संचालन कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया था। इस बैठक की अध्यक्षता भी मुख्य सचिव संजीव कौशल ने ही की है। बताया जा रहा है कि इन पाँच राज्यों में कई पर्यटन स्थल हैं जिन्हें विकसित करने का काम किया जाना है।
ये है इस योजना का उद्देश्य
इस योजना का उद्देश्य पर्यटन से आर्थिक विकास करना और रोजगार को बढ़ावा देने का है। वहीं सरकार का उद्देश्य सांस्कृतिक और विरासत मूल्यों को बढ़ावा देने का है। जानकारी के अनुसार नियोजित और प्राथमिकता के आधार पर पर्यटन क्षमता वाले सर्किट को विकसित करना भी है। वहीं हरियाणा के अब 5 जिलों को भी इस योजना में शामिल किया है और इन जिलों के अलग अलग पर्यटक स्थलों को भी विकसित किया जाएगा।