Monday, March 20, 2023

दिल्ली एनसीआर के ये बाज़ार हैं बेहद खास, बेहद कम दामों पर मिलते हैं सर्दियों के कपड़े

Must Read

Delhi: दिल्ली में कई बाज़ार हैं जो शोपिंग के लिए काफी फेमस हैं। दिल्ली एनसीआर के इन बाज़ारों में काफी कम दामों में ही बढ़िया शॉपिंग की जा सकती है। अब सर्दियों का मौसम चल रहा है और आज हम आपको दिल्ली एनसीआर के कुछ खास बाज़ारों के बारे में ही बताने जा रहे हैं जहां आप बेहद कम दामों में सर्दियों के लिए वुलन कपड़ों की शॉपिंग कर सकते हैं।

तिब्बतन मार्केट

ये बाज़ार नोएडा के सेक्टर 62 में लगा हुआ है जहां काफी कम दामों में बढ़िया स्वेटर और शॉल खरीदे जा सकते हैं। हालांकि यहाँ बार्गिनिंग नहीं की जा सकती है क्योंकि यहाँ फिक्स रेट पर कपड़े मिलते हैं।

जाफराबाद मार्केट

दिल्ली के इस बाज़ार में हॉलसेल रेट पर ही बढ़िया जैकेट मिल जाती है। पूरे दिल्ली और नोएडा के लिए भी यहीं से जैकेट की सप्लाई भी की जाती है। लेकिन इस बाज़ार में रेट काफी कम होते हैं।

अट्टा मार्केट

ये बाज़ार भी नोएडा में ही है जहां सर्दियों की शॉपिंग बहुत ही कम पैसो में की जा सकती है। इस बाज़ार में 200रु में भी बढ़िया जैकेट और स्वेटर खरीदे जा सकते हैं। वहीं 500-700 की कीमत में तो बढ़िया से बढ़िया कपड़ा मिल जाएगा।

सरोजनी नगर मार्केट

ये बाज़ार दिल्ली के सबसे फेमस बाज़ारों में से एक है। यहाँ सर्दियों के कपड़े मात्र 150रु में खरीदे जा सकते हैं। वहीं इन कपड़ों की गुणवत्ता भी काफी अच्छी होती है।

कमलानगर मार्केट

ये बाज़ार दिल्ली में ही स्थित है जहां शॉपिंग करने लोग भारी संख्या में पहुँचते हैं इसका कारण यहाँ मिलने वाला बढ़िया कपड़ा और कम दाम हैं। मात्र 500रु से सर्दियों के कपड़ों की शुरुआत हो जाती है।

लाजपत नगर मार्केट

ये भी दिल्ली की चर्चित मार्केट हैं जहां 200रु से सर्दियों के कपड़ों की कीमत की शुरुआत हो जाती है। हालांकि यहाँ कीमत काफी ऊंची भी जाती है लेकिन कम कीमत पर भी बढ़िया कपड़े मिल जाते हैं।

- Advertisement -
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Connect With Us

223,344FansLike
3,123FollowersFollow
3,497FollowersFollow
22,356SubscribersSubscribe

Latest News

चरखी दादरी की यह सड़क गड्ढों में हुई तब्दील, आमजन को भी हो रही है परेशानी

Delhi: सरकार द्वारा समय-समय पर अच्छी सड़क कनेक्टिविटी देने का दावा किया जाता है। हरियाणा सरकार द्वारा कहा जाता...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img
Deserving India - Haryana