Sunday, May 28, 2023

ओन्ली लेडीज के लिए हैं गुरुग्राम के यह शानदार कैफे, सिर्फ महिलाओं को मिलती है एंट्री

Must Read

आमतौर पर कई लड़कियां कैफे में जाकर अपने दोस्तों के साथ एंजॉय करना चाहती हैं लेकिन कई कैफे में लड़का और लड़की दोनों को एंट्री मिल जाती है इसलिए कई लड़कियां बेझिझक एंजॉय नहीं कर पाती हैं। लेकिन हरियाणा के गुरुग्राम में कई खास कैफे हैं जहां सिर्फ महिलाओं को ही एंट्री मिलती है। इसलिए लड़कियां भी इन कैफे में दोस्तों के साथ जाने का प्लान कर सकती हैं आइए जानते हैं

वाइन कंपनी

जिन भी लड़कियों को वाइन पीना पसंद है वे इस कैफे में आकर दोस्तों के साथ एंजॉय कर सकती हैं। यहाँ सोमवार की रात सिर्फ लड़कियों को ही एंट्री मिलती है। सोमवार को यहाँ लड़कियां भी अपनी दोस्तों के साथ वाइन की अलग अलग वैरायटी ट्राई कर सकती हैं। रात 8 बजे के बाद यहाँ आया जा सकता है।

सूत्र

ये जगह गुरुग्राम की पार्टी के लिए सबसे खास जगह मानी जाती हैं। यहाँ भी मंगलवार की रात सिर्फ महिलाओं को ही एंट्री दी जाती है। ये पब ब्रिटिश पब से प्रेरित माना जाता है। रात 8 बजे के बाद इस पब में आया जा सकता है।

द ड्रंकन बॉटनिस्ट

इस पब में बुधवार की रात महिलाओं की रात होती है। इस दिन सिर्फ महिलाओं को ही पब में एंट्री दी जाती है। देर रात तक इस पब में पार्टी की जा सकती है। यहाँ भी रात 8 बजे के बाद एंट्री मिलना शुरू होता है।

रास्ता

ये पब भी लड़कियों के लिए खास बताया जाता है। यहाँ भी बुधवार की रात महिलाओं के लिए फिक्स है। यहाँ का म्यूज़िक भी लोगों को काफी पसंद आता है। यहाँ भी रात 8 बजे के बाद एंट्री मिलती है।

- Advertisement -
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Connect With Us

223,344FansLike
3,123FollowersFollow
3,497FollowersFollow
22,356SubscribersSubscribe

Latest News

छोड़ा डॉक्टर का प्रोफेशन, अब IAS बन देश सेवा कर रही है हरियाणा की बेटी

चंडीगढ़ : अक्सर माना जाता है कि हरियाणा में आज भी ऐसे कई गाँव और इलाके हैं जहां बेटियों...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img
Deserving India - Haryana