Delhi: इस समय देश में शादियों का माहौल है। शादियों का माहौल होता भी बेहद खास हैं जहां सभी एक साथ मिलते जुलते हैं और खूब मस्ती भी होती है। वहीं शादियों का सीजन तो लड़कियों को भी काफी पसंद होता है क्योंकि इस दौरान उन्हें भी बढ़िया शॉपिंग करने का मौका मिलता है। हालांकि कई बार ऐसा होता है कि कम पैसे होने के कारण लोगों को अपना मन मारना पड़ता है।
साथ ही वे मन भर के शॉपिंग भी नहीं कर पाते हैं। लेकिन आज हम आपको दिल्ली के कुछ खास बाज़ारों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां आप भी मन भर के शॉपिंग कर सकते हैं। इन बाज़ारों में बहुत ही कम पैसों में लहंगे और लड़कियों के अन्य आउटफिट भी मिल जाते हैं। आइए जानते हैं
चांदनी चौक
चांदनी चौक दिल्ली के सबसे चर्चित बाज़ारों में से एक है। इस बाज़ार से भी शादी की बढ़िया शॉपिंग की जा सकती है। पूरे देश में इस बाज़ार का नाम फेमस है। इस बाज़ार में लड़कियों के लिए काफी डिज़ाइनर आउटफिट भी मिल जाते हैं। इस बाज़ार में ज्वेलरी का सामान भी काफी अच्छा मिलता है।
करोल बाग
करोल बाग मार्केट भी फेमस मार्केट में एक है हालांकि यहाँ चांदनी चौक के मुताबिक सामान थोड़ा महंगा मिलता है लेकिन यहाँ के कपड़ों की गुणवत्ता बेहद अच्छी होती है और इस मार्केट में भी कई जबरदस्त आउटफिट मिल जाते हैं। कई ब्रांड के कपड़े भी यहाँ कम पैसों में मिल जाते हैं।
राजौरी गार्डन
ये बाज़ार भी दिल्ली में ही स्थित है। बताया जाता है कि इस बाज़ार में काफी महंगे और बढ़िया आउटफिट रेंट पर भी लिए जा सकते हैं। इस बाज़ार में तो कई अभिनेत्री जैसे लहंगे भी मिल जाते हैं जिन्हें किराए पर लिया जा सकता है।
गांधी मार्केट
दिल्ली के गांधी बाजार से भी कम पैसों में अच्छी शॉपिंग की जा सकती है। इस बाज़ार को एशिया का सबसे बड़ा टेक्सटाइल हब भी माना जाता है। वहीं यहाँ होलसेल प्राइस पर खरीददारी भी कर सकते हैं।