Delhi: आमतौर पर विदेशों की ऐसी कई जगह हैं जो बेहद खूबसूरत हैं और लोग उस जगह जाने का सपना भी देखते हैं। हालांकि हर किसी के लिए विदेश जाना संभव नहीं हो पाता है। लेकिन विदेशों को छोड़िए दिल्ली में भी ऐसी कई जगह हैं जो हूबहू विदेशी लुक देती हैं। इन जगहों पर जाकर आपको भी विदेशों में जाने का ही एहसास होगा। दिल्ली की ऐसी ही खास जगहों के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं आइए जानते हैं
कल्चर गली, किंग्डम ऑफ ड्रीम्स
इस जगज को लोगों द्वारा काफी पसंद किया जाता है। यहाँ लाइव मनोरंजन का भी लुत्फ उठाया जा सकता है। इस जगह जाकर भी आपको ऐसा ही एहसास होगा जैसे आप विदेश में आ गए हैं। ये जगह बेहद खूबसूरत है।
चंपा गली
ये गली साकेत में है। इसमें एक कैफे भी है जो काफी फेमस है। इस जगह को भी बिल्कुल ऐसा ही लुक दिया है जैसे विदेशों का होता है। इस जगह पर भी एंजॉय किया जा सकता है।
वेस्ट टू वंडर थीम पार्क
ये खास जगह सराय काले खां में हैं। यहाँ अजूबों को वेस्ट से बनाया गया है और ये काफी अद्भुत भी लगते हैं। इस जगह पर भी परिवार या दोस्तों के साथ एंजॉय किया जा सकता है जहां बिल्कुल विदेशों जैसा एहसास होने वाला है।
कमल मंदिर
ये मंदिर भी दिल्ली के कालकाजी मंदिर के पास ही है जिसे संगमरमर से बनी 27 पंखुड़ियों से बनाया गया है। ये मंदिर सिडनी के ओपेरा जैसा ही लुक देता है और देखने में भी बेहद खूबसूरत लगता है।
कनॉट प्लेस
ये जगह दिल्ली में काफी फेमस है जिसे विदेशों की थीम पर ही बनाया गया है। इस जगह की इमारतें भी लंदन में बनी इमारतों के जैसी ही दिखती है। ये जगह भी बेहद खास है।
ग्रेंड वेनिस मॉल
इस मॉल को कुछ इस तरह से बनाया गया है जिसमें जाने के बाद वेनिस जैसा एहसास होता है। इस जगह पर भी दोस्तों और परिवार के साथ समय बिताया जा सकता है।