Delhi: हरियाणा में अलग अलग निर्माण कार्य किए जा रहे हैं। हरियाणा को बेहतर कनेक्टिविटी देने के लिए भी सड़कों और हाइवे का निर्माण किया जा रहा है। इन सड़कों से हरियाणा के साथ साथ अन्य राज्यों के जिलों में भी जाना काफी आसान हो गया है। वहीं अब डबवाली से पानीपत तक फोरलेन हाइवे भी बनाया जाने वाला है। इसके लिए सरकार की मंजूरी भी मिल चुकी है। इस हाइवे के लिए डीपीआर तैयार करने की मंजूरी भी दी जा चुकी है। इस हाइवे का के लिए अब लोकनिर्माण विभाग द्वारा भी तैयारियों को शुरू कर दिया गया है। कई अलग अलग हाइवे से भी इस सड़क को कनेक्टिविटी मिलने वाली है। आइए जानते हैं
डबवाली से पानीपत तक बनेगा हाइवे
सिरसा के आखिरी छोर डबवाली से पानीपत तक फोरलेन हाइवे का निर्माण किया जा रहा है। ये सड़क करीब 300 किमी लंबी बताई जा रही है। डबवाली से पानीपत तक एक्सप्रेस वे बनाने को मंजूरी भी दी जा चुकी है। बताया जा रहा है कि ये हाइवे ईस्ट और वेस्ट हरियाणा को भी आपस में जोड़ने वाला है। केंद्र सरकार ने भी इस हाइवे के लिए 80 लाख रूपये के डीपीआर की मंजूरी मिल चुकी है। इस हाइवे के लिए अधिकारियों ने भी रोडमैप बना तैयार कर दिया है। 14 कस्बों और ग्रामीण इलाकों से ये हाइवे होकर गुजरने वाला है।
7 नेशनल हाइवे से होगा कनेक्ट
बताया जा रहा है कि इस हाइवे को 7 नेशनल हाइवे से जोड़ा जाने वाला है। भारी वाहनों का दबाव भी अब कम हो जाएगा। इस हाइवे के लिए अब जमीन अधिग्रहण का काम किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक 14 कस्बो को इससे काफी लाभ मिलने वाला है। इस हाइवे के बन जाने से हरियाणा में परिवहन क्षेत्र में विकास को बल मिलेगा। जल्द ही इस हाइवे का निर्माण कार्य भी शुरू होगा।