Delhi: देश की राजधानी दिल्ली एक ऐसी जगह हैं जहां दूर दूर से लोग शॉपिंग करने और घूमने फिरने आते हैं। वहीं शॉपिंग करने के लिए दिल्ली के कुछ बाज़ार काफी फेमस हैं। इन बाज़ारों से शॉपिंग करना लोगों को भी बेहद पसंद है क्योंकि यहाँ बहुत कम दामों में ही सब कुछ मिल जाता है।
ऐसे बाज़ारों में सबसे पहले लाजपत नगर मार्केट का नाम याद आता है लेकिन इसके अलावा भी दिल्ली के कई बाज़ार हैं जिन्हें शॉपिंग के लिए काफी पसंद किया जाता है। आइए जानते हैं दिल्ली के इन 4 बाज़ारों के बारे में
सदर मार्केट
सदर मार्केट भी दिल्ली के चर्चित बाज़ारों में से एक है। इस बाज़ार में कपड़े, घर सजाने का सामान, इलेक्ट्रोनिक सामान सब कुछ काफी आसानी से और बहुत ही कम दामों पर मिल जाता है। हॉल सेल में तो यहाँ और भी कम दामों पर सामान मिल जाता है। दिल्ली मेट्रो के चांदनी चौक स्टेशन या आरके आश्रम स्टेशन से इस बाज़ार तक जाया जा सकता है।
जनपथ मार्केट
दिल्ली के कनॉट प्लेस के बारे में हर कोई जानता है ये जगह बेहद चर्चित जगहों में से एक है। इसी के पास जनपथ मार्केट भी है जो लोगों के बीच शॉपिंग के लिए काफी फेमस है। यहाँ कपड़े, ज्वेलरी बहुत ही कम दामों पर और बढ़िया गुणवत्ता के साथ मिल जाते हैं।
चांदनी चौक
ये दिल्ली का सबसे पुराना बाज़ार है। इस मार्केट से शॉपिंग करने के लिए दूर दूर से लोग आते हैं। चांदनी चौक में कपड़ों और ज्वेलरी की वैरायटी की कोई कमी नहीं हैं। वहीं ये सब कुछ बहुत ही किफ़ायती दामों पर मिलता है।
दरीबा कलां
ये बाज़ार जामा मस्जिद और लाल किले के पास है जो शॉपिंग करने के लिए अच्छी जगह है। इस बाज़ार में भी ज्वेलरी की बड़ी बड़ी दुकानें भी हैं। इसके अलावा भी मार्केट में काफी कुछ कम दामों पर मिल जाता है।