Delhi: दिल्ली एनसीआर में इस समय वायु प्रदूषण काफी ज्याफा हो रहा है जिसके कारण आमजन को भी काफी समस्याओ का सामना करना पड़ रहा है। कई नियमों को बना देने के बावजूद भी इस स्थिति को को संभाल पाना अब मुश्किल हो गया है। हालांकि इसके बावजूद भी सरकार की ओर से इस समस्या को रोकने के लिए कई अहम फैसले किए जा रहे हैं। अब दिल्ली में सफर करने वालों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि दिल्ली में ग्रैप 3 को वापस से लागू किया गया है और कई वाहनों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। वायु गुणवत्ता में सुधार करने के लिए ही इस फैसले को लिया गया है। आइए जानते हैं
दिल्ली में वापस लागू हुआ ग्रैप 3
दिल्ली में इस समय वायु गुणवत्ता की स्थिति काफी खराब है। बीते दिनों में वायु गुणवत्ता में कुछ सुधार देखने को मिला था लेकिन अब वापस से दिल्ली में हवा खराब हो रही है जिससे कई लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं अब दिल्ली में वायु गुणवत्ता खराब होने के कारण वापस से ग्रैप 3 को लागू कर दिया है। इसके चलते अब बीएस 3 और बीएस 4 वाहनों को बैन कर दिया गया है। इस मॉडल के वाहनों को अब वापस से दिल्ली में एंट्री नहीं मिलने वाली है।
बीते दिनों ही हटाया गया था ये प्रतिबंध
दरअसल बीते दिनों वायु गुणवत्ता में सुधार देखा गया था जिसके बाद इन वाहनों के संचालन से प्रतिबंध को हटा दिया गया था लेकिन अब वापस से इस नियम को लागू किया गया है। वहीं आवश्यक निर्माण कार्यों के अलावा सभी निर्माण कार्यों पर भी रोक लगा दी गई है। इसके अलावा भी दिल्ली सरकार द्वारा इस समस्या से निपटने के लिए कई प्रयास किए जा रहे हैं।