Monday, May 29, 2023

हरियाणा के अलग अलग विभागों में निकलेगी बंपर भर्तियाँ, 2023 तक भरे जाएंगे एक लाख पद

Must Read

Delhi: हरियाणा सरकार इस समय एक्शन मोड में चल रही है। हरियाणा में 2024 में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं और इसलिए भी हरियाणा सरकार 2024 तक कई समस्याओं को दूर करना चाहती है। हरियाणा सरकार द्वारा युवाओं को रोजगार देने का काम भी किया जा रहा है इसलिए अलग अलग पदों पर भर्ती भी की जा रही है। बताया जा रहा है कि हरियाणा सरकार की ओर से 2023 तक 1 लाख पदों को भरने का लक्ष्य तय किया गया है। अलग अलग विभागों में भर्ती निकाली जाने वाली है जिन्हें हरियाणा लोक सेवा आयोग, हरियाणा कौशल रोजगार निगम और हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के माध्यम से किया जाने वाला है।

2023 में भरे जाएंगे 1 लाख पद

हरियाणा सरकार 2023 तक 1 लाख पदों को भरने की प्रक्रिया पर काम कर रही है। हरियाणा कौशल रोजगार निगम के द्वारा आयुष विभाग में योग सहायक के पदों पर भर्ती निकाली गई है। वहीं डाटा एंट्री ऑपरेटर के पदों पर भर्ती की जा रही है। मल्टी सकिल वर्कर के लिए भी सरकार ने भर्ती निकाली है। इसके अलावा कार्यालय सहायक के पद पर भी भर्ती निकाली गई है। जल्द ही इन पदों पर आवेदन किया जा सकता है क्योंकि इन पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि भी करीब आ चुकी है।

शिक्षकों के पदो पर भी की जा रही है भर्ती

जानकारी के अनुसार हरियाणा में 1 लाख 82 हज़ार 497 पद खाली हैं और सीएम ने भी इन पदों को भरने की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश जारी कर दिए हैं। CET परीक्षा के माध्यम से भी ग्रुप सी के 32000 और ग्रुप डी के 22 हज़ार पदों पर भर्ती की जाने वाली है। हरियाणा कौशल रोजगार निगम द्वारा टीजीटी और पीजीटी शिक्षको के 8900 पदों को भरने की प्रक्रिया को भी शुरू कर दिया गया है।

- Advertisement -
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Connect With Us

223,344FansLike
3,123FollowersFollow
3,497FollowersFollow
22,356SubscribersSubscribe

Latest News

छोड़ा डॉक्टर का प्रोफेशन, अब IAS बन देश सेवा कर रही है हरियाणा की बेटी

चंडीगढ़ : अक्सर माना जाता है कि हरियाणा में आज भी ऐसे कई गाँव और इलाके हैं जहां बेटियों...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img
Deserving India - Haryana