Sunday, June 4, 2023

इस महीने वापस शुरू होगी दिल्ली-लेह बस सेवा, ये है विश्व का सबसे अधिक ऊंचाई वाला रूट

Must Read

Delhi: लेह बेहद ही खास जगह है। इस जगह की सुंदरता ऐसी है कि हर कोई यहाँ खींचा चला आता है। वहीं दिल्ली से भी अनेकों लोग लेह जाते हैं और वे इसके लिए बस का सहारा भी लेते हैं। हालांकि फिलहाल दिल्ली से लेह के बीच बस सेवा को बंद किया गया है लेकिन उम्मीद है कि जल्द ही इस सेवा को वापस से शुरू कर दिया जाएगा। ये बस विश्व के सबसे अधिक ऊंचाई वाले रूट पर सफर कर यात्रियों को दिल्ली से लेह तक पहुंचाती है। अगले साल इस बस सेवा को वापस से शुरू किया जा सकता है इसलिए बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन की क्लीयरेंस का इंतज़ार किया जा रहा है। आइए जानते हैं खबर को विस्तार से

जल्द शुरू होगी दिल्ली से लेह के बीच बस सेवा

दिल्ली से लेह के बीच हिमाचल परिवहन निगम की बसों को चलाया जाता है। हालांकि बीते 15 सितंबर को ही इस बस सेवा को रोक दिया गया था। लेकिन अब 2023 में मई में इस बस सेवा को वापस से शुरू किया जा सकता है। बीआरओ की मंजूरी का ही इंतज़ार किया जा रहा है क्योंकि बीआरओ की इजाजत के बिना इस रूट पर बस नहीं चलाई जा सकती है। 2019 में ही इस बस सेवा को शुरू किया गया था। अगले साल ही इस बस सेवा को वापस से शुरू किया जाएगा।

32 घंटे में तय होता है 1026 किमी का सफर

बताया जा रहा है कि ये बस 1026 किमी का सफर तय करती है और इसे तय करने में 32 घंटे का समय लगता है। अटल टनल बन जाने से इस सफर में 4 घंटे कम हो गए हैं। पहले 36 घंटे में सफर तय होता था। वहीं ये बस कई दर्रों से होकर निकलती हैं। एक हज़ार से ज्यादा लंबा सफर करने और ऊंचे दर्रों से गुजरने वाली इस बस सेवा के लिए केलांग डिपो का नाम लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्डस में भी दर्ज है।

- Advertisement -
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Connect With Us

223,344FansLike
3,123FollowersFollow
3,497FollowersFollow
22,356SubscribersSubscribe

Latest News

शराबियों ने भरा हरियाणा सरकार का खजाना, 43 करोड़ में छूटा मात्र एक ठेका

गुरुग्राम : हरियाणा में 1 जून से 2023- 24 की नई आबकारी नीति को लागू कर दिया गया है।...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img
Deserving India - Haryana