Sunday, May 28, 2023

दिल्ली परिवहन निगम ने टाटा मोटर्स को दिया सबसे बड़ा इलेक्ट्रिक बसों का ऑर्डर, जल्द पूरी होगी आपूर्ति

Must Read

Delhi: दिल्ली सरकार इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए अलग अलग कदम उठा रही है। इसके लिए दिल्ली में सार्वजनिक वाहनों को भी इलेक्ट्रिक वाहनों में तब्दील करने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं अब दिल्ली परिवहन निगम द्वारा भी दिल्ली में इलेक्ट्रिक वाहनों को चलाने के लिए बड़ा कदम उठाया गया है। दिल्ली परिवहन निगम द्वारा टाटा कंपनी के साथ बड़ा समझौता किया है। ये समझौता दिल्ली परिवाहन निगम ने अपने बेड़े में 1500 इलेक्ट्रिक बसों को जोड़ने के लिए किया है। इससे दिल्ली वासियों को भी लाभ मिलने वाला है। वहीं दिल्ली में इलेक्ट्रिक वाहनों को भी इस फैसले से बढ़ावा दिया जा सकता है। आइए जानते हैं

DTC ने टाटा कंपनी के साथ किया समझौता

दिल्ली परिवहन निगम द्वारा दिल्ली में इलेक्ट्रिक बसों की संख्या बढ़ाने का काम किया जा रहा है। अपने बेड़े में 1500 इलेक्ट्रिक बसों को शामिल करने के लिए ही अब दिल्ली परिवहन निगम द्वारा टाटा मोटर्स की सहायक कंपनी टाटा मोटर्स लिमिटेड सीवी मोबिलिटी सोल्युशंस के साथ समझौता किया है। इसमें ये कंपनी 12 साल के लिए 12 मीटर लो फ्लोर एसी इलेक्ट्रिक बसों की आपूर्ति, मेंटेनेंस और ऑपरेशन करने वाली है। ये इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने की दिशा में दिल्ली परिवा हाँ निगम का भी अहम कदम बताया जा रहा है।

ये है देश का सबसे बड़ा इलेक्ट्रिक बस ऑर्डर

इस ऑर्डर को देश का सबसे बड़ा इलेक्ट्रिक बसों का ऑर्डर बताया जा रहा है। इस पर दिल्ली परिवहन निगम ने भी खुशी जताई है। वहीं टाटा मोटर्स की कंपनी के मुताबिक उन्हें विश्वास है कि इलेक्ट्रिक बसें दिल्ली के यात्रियों को सुरक्शित, स्थायी और आरामदायक परिवहन प्रदान करने वाली हैं। जानकारी के लिए बता दें कि अब तक ये कंपनी देश भर में 730 सेव ज्यादा इलेक्ट्रिक बसों की आपूर्ति को भी कर चुकी है।

- Advertisement -
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Connect With Us

223,344FansLike
3,123FollowersFollow
3,497FollowersFollow
22,356SubscribersSubscribe

Latest News

छोड़ा डॉक्टर का प्रोफेशन, अब IAS बन देश सेवा कर रही है हरियाणा की बेटी

चंडीगढ़ : अक्सर माना जाता है कि हरियाणा में आज भी ऐसे कई गाँव और इलाके हैं जहां बेटियों...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img
Deserving India - Haryana