Sunday, May 28, 2023

दिल्ली में DTC कर्मियो को अब तक नहीं मिला है वेतन, कर्मचारियों ने विरोध करने की दी चेतावनी

Must Read

Delhi: दिल्ली में हाल ही में नगर निगम के चुनाव खत्म हुए हैं। जहां कुछ लोग आम आदमी पार्टी के आने से खुश हैं तो वहीं कुछ अब सरकार की गलत नीतियों को उजागर भी कर रहे हैं। इस समय दिल्ली परिवहन निगम के कर्मचारी भी सरकार से काफी नाराज़ चल रहे हैं। बताया जा रहा है कि अब तक डीटीसी कर्मचारियों को वेतन नहीं दिया गया है। अब कर्मचारी भी सरकार की इस नीति से नाराज़ नज़र आ रहे हैं।दिल्ली परिवहन मजदूर संघ ने भी अब सरकार को चेतावनी दी है और कहा है कि वेतन न देने के कारण अब जल्द ही कर्मचारियों की ओर से विरोध प्रदर्शन भी किया जाने वाला है।। आइए जानते हैं खबर को विस्तार से

दिल्ली में डीटीसी कर्मियों को अब तक नहीं मिला है वेतन

दिल्ली में डीटीसी कर्मियों को अब तक वेतन नहीं दिया गया है। इसी के चलते कर्मचारियों को भी मुश्किल को सामना करना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि सरकार ने कहा है कि महीने की पहली तारीख को सभी कर्मचारियों का वेतन दिया जाना है लेकिन अब तक ये वेतन नहीं आ पाया है। जो कर्मचारी इसी सैलरी से अपना घर चालते हैं अब उन्हें ख़ासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

मंजूर संघ ने सरकार को दी चेतावनी

वहीं अब दिल्ली परिवहन मजदूर संघ ने भी सरकार को चेतावनी दी है। संघ के प्रदेश अध्यक्ष कैलाश चंद ने बयान जारी करते हुए ही ये कहा है कि यदि सरकार 12 दिसंबर तक वेतन नहीं देती है तो इसके खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया जाएगा। ये धरना प्रदर्शन आईपी मुख्यालय पर किया जाने वाला है। इसके लेकर ही संगठन ने पत्र जारी किया है। वहीं अब तक सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पेंशन को भी जारी नहीं किया गया है।

- Advertisement -
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Connect With Us

223,344FansLike
3,123FollowersFollow
3,497FollowersFollow
22,356SubscribersSubscribe

Latest News

छोड़ा डॉक्टर का प्रोफेशन, अब IAS बन देश सेवा कर रही है हरियाणा की बेटी

चंडीगढ़ : अक्सर माना जाता है कि हरियाणा में आज भी ऐसे कई गाँव और इलाके हैं जहां बेटियों...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img
Deserving India - Haryana