Delhi: हरियाणा में धर्म से जुड़े अलग अलग कार्यक्रमों को आयोजित किया जाता है। बीते दिनों ही कुरुक्षेत्र में गीता महोत्सव को आयोजित किया गया था जिसके बाद अब करनाल में पहली बार भगवान श्री परशुराम महाकुंभ का भी राज्य स्तर पर आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सीएम मनोहर लाल ने भी शिरकत की। इस कार्यक्रम की खास बात ये थी कि सीएम ने कई घोषणाओं को किया जो जन कल्याण में अहम भूमिका निभाने वाली हैं। वहीं हरियाणा में अब पुरोहितों और पुजारियों की न्यूनतम आय को भी तय किया जाने वाला है जिसके लिए कल्याण बोर्ड का भी गठन किया जाएगा। आइए जानते हैं
हरियाणा में पुजारियों के लिए गठित होगा कल्याण बोर्ड
भगवान परशुराम जयंती के खास मौके पर हरियाणा के सीएम मनोहर लाल ने कई घोषणाओं को किया है। इसमें सबसे पहले सीएम ने राजपत्रित अवकाशों को घोषित किए हैं। वहीं प्रदेश में सीएम ने पुजारी पुरोहित कल्याण बोर्ड का गठन करने के भी घोषणा की है। इससे पुजारी और पुरोहितों की भी न्यूनतम आय तय हो सकेगी। इसके लिए कुशल वर्कफोर्स के हिसाब से ही न्यूनतम वेज रेट को तय किया जाने वाला है। इसके अलावा कैथल में मेडिकल कॉलेज भी बन रहा है जिसका नाम भी अब भगवान परशुराम के नाम पर ही रखा जाने वाला है।
इसके अलावा भी की गई कई घोषणाएँ
इसके अलावा सीएम ने गौड़ ब्राह्मण आयुर्वेद कॉलेज में 100 बीएमएस सीटें मंजूर करने की घोषणा भी की है। वहीं सीएम ने 7 विषयों में 5-5 एमडी-MS कोर्स की 35 सीटों को भी मंजूरी देने की घोषणा कर दी है। इसके अलावा भगवान परशुराम के नाम का डाक टिकट भी जारी किया जाने वाला है। जल्द ही इसके लिए केंद्रीय संचार मंत्री अश्विनी वैष्णव को भी पत्र लिखा जाने वाला है। इसके अलावा भी सीएम ने कई मामलों का निपटारा किया है।