Delhi: हरियाणा को धर्म नगरी के नाम से भी जाना जाता है। यहाँ अलग अलग जिलों में धर्म के कई स्थल हैं जहां दूर दूर से लोग आते हैं। वहीं हरियाणा में आए दिन धर्म कर्म के कामों का भी आयोजन किया जाता है। बीते दिनों ही हरियाणा के कुरुक्षेत्र में गीता महोत्सव का आयोजन किया गया था। इसके बाद ही हरियाणा में पहली बार करनाल में भगवाना परशुराम की जयंती पर महाकुंभ का आयोजन भी किया गया जहां ब्राह्मण समाज समेत कई लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस आयोजन में सीएम मनोहर लाल ने भी शिरकत की। इस दौरान ही ही सीएम ने बड़ा एलान भी किया।
हरियाणा सरकार द्वारा किया गया ये फैसला
हरियाणा के करनाल में ही पहली बार भगवान परशुराम की जयंती पर महाकुंभ का आयोजन किया गया था। इस मौके पर हरियाणा के सीएम मनोहर लाल ने भी ब्राह्मण समाज की कई मांगों को स्वीकार कर उनका सम्मान किया। सीएम ने अब भगवान परशुराम की जयंती के मौके पर सार्वजनिक अवकाश होने के एलान किया है। अब से इस खास मौके पर पूरे हरियाणा में सार्वजनिक अवकाश होगा। सीएम के इस फैसले से कई लोग खुश नज़र आ रहे हैं। लंबे समय से ब्राह्मण समाज इसकी मांग कर रहा था जो अब पूरी हो चुकी है।
कल्याण बोर्ड का भी किया जाएगा गठन
इस दौरान सीएम ने भी कहा कि सरकारें अपना काम करती हैं लेकिन समाज को सही दिशा संत और महापुरुष ही दिखा सकते हैं। वहीं सीएम ने पुरोहितों के लिए भी कल्याण बोर्ड का गठन करने का फैसला किया ताकि उनकी न्यूनतम वेजेज़ को तय किया जा सके। करनाल में फव्वारा चौका का नाम भी अब भाई मती दास- सती दास छिब्बर के नाम पर रखा जाने वाला है। जल्द ही करनाल में पुराने परशुराम चौक के सुंदरीकरण का काम भी शुरू किया जाने वाला है।