Delhi: हरियाणा सरकार इस समय लगातार कई अहम फैसले ले रही हैं। जहां हरियाणा में अलग अलग भर्ती चल रही हैं तो वहीं पहले से ही सरकार में सेवा दे रहे कर्मचारियों के हित में भी कई फैसले किए जा रहे हैं। अब हरियाणा सरकार ने एक बार फिर अपने कर्मचारियों और पेंशनर्स को खुशखबरी दी है। कर्मचारियों के लिए ये फैसला नए साल के तोहफे से कम नहीं है। हरियाणा में कर्मचारियों और पेंशनर्स के महंगाई भत्ते में बढ़ोत्तरी का काम किया गया है। इससे कर्मचारियों को भी काफी लाभ मिलने वाला है। जल्द ही बढ़ा हुआ डीए भी आना शुरू हो जाएगा। आइए जानते हैं इस खबर से जुड़ी खास बातें
हरियाणा सरकार ने इन कर्मचारियों का बढ़ाया DA
हरियाणा सरकार ने अपने कई कर्मचारियों को नए साल की सौगात देने का काम किया है। बताया जा रहा है कि प्रदेश में छठे वेतन आयोग कि सिफ़ारिशों के तहत वेतन ले रहे कर्मचारियों के साथ पेंशनर्स और पारिवारिक पेंशनर्स के महंगाई भत्ते में 9% की बढ़ोत्तरी कर दी गई है। जानकारी के अनुसार अब तक 203% महंगाई भत्ता मिल रहा था जो अब 212% हो चुका है। अगले साल से इस निगम को लागू भी कर दिया जाएगा। इससे कर्मचारियों को बढ़ा हुआ डीए मिलना भी अगले साल से ही शुरू हो जाएगा।
अधिसूचना भी हो चुकी है जारी
बता दें कि हरियाणा के राज्यपाल की मंजूरी के बाद ही अतिरिक्त मुख्य सचिव और वित्त विभाग ने भी इसके लिए सूचना को जारी कर दिया है। 1 जुलाई 2022 से इस नियम का लाभ मिलेगा जिसमें जनवरी से सैलरी के साथ बढ़ा हुआ डीए आएगा जबकि जुलाई से दिसंबर तक का एरिअर फरिवारी महीने में जारी कर दिया जाएगा। अब हरियाणा के कर्मचारी भी सरकार का शुक्रियादा कर रहे हैं।