Monday, May 29, 2023

हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, 10 साल पुराने आधार कार्डों को फिर किया जाएगा वेरिफ़ाई

Must Read

Delhi: हरियाणा सरकार इस समय एक्शन मोड में नज़र आ रही है जिसके चलते सरकार की ओर से कई अहम फैसलों को किया जा रहा है। अब हाल ही में हरियाणा सरकार की ओर से बड़ा फैसला किया गया है जिससे न सिर्फ सरकार को बल्कि आमजन को भी लाभ मिलने वाला है। हरियाणा में अब 10 साल पुराने आधार कार्डों को वापस से वेरिफ़ाई किया जाएगा। इसके लिए मुख्य सचिव संजीव कौशल ने भी अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। अब जल्द ही इसके लिए हरियाणा में कैंप लगाए जाएंगे जहां आमजन अपने आधार कार्ड को वेरिफ़ाई करा सकते हैं। आइए जानते हैं इस खबर से जुड़ी खास बातें

हरियाणा में आधार कार्ड किए जाएंगे वेरिफ़ाई

हरियाणा सरकार समय समय पर कई बड़े फैसले ले रही हैं। जहां परिवार पहचान पत्र को लगातार वेरिफ़ाई और अपडेट करने का काम किया जा रहा है वहीं अब आधार कार्ड वेरिफिकेशन के लिए भी सरकार ने बड़ा फैसला किया है। बताया जा रहा है कि अब हरियाणा में 10 साल पुराने आधार कार्डो को वापस से सत्यापित किया जाएगा। आधार कार्ड धारक का पता, पहचान वापस से वेरिफ़ाई की जाने वाली है। सभी ज़िला उपायुक्तों को भी इसके लिए निर्देश जारी कर दिए गए हैं। रजिस्ट्रार को भी तैयार के निर्देश दिए गए हैं।

स्कूलों में लगाए जाने वाले हैं कैंप

आधार कार्ड वेरिफिकेशन के लिए हरियाणा के अलग अलग जिलो में विशेष आधार अपडेशन कैंप लगाए जाएंगे। वहीं स्कूल शिक्षा विभाग को भी सरकारी और निजी स्कूलों में छूटे हुए बच्चों के नामांकन और बायोमेट्रिक अपडेट करने के लिए नियमित शिविर लगाने के भी आदेश जारी किए हैं। आंगनवाड़ियों में भी भी शिविरों का आयोजन किया जाने वाला है। इससे आधार को अपडेशन मिल पाएगा और वापस से पहचान और पता सत्यापित हो पाएगा।

- Advertisement -
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Connect With Us

223,344FansLike
3,123FollowersFollow
3,497FollowersFollow
22,356SubscribersSubscribe

Latest News

छोड़ा डॉक्टर का प्रोफेशन, अब IAS बन देश सेवा कर रही है हरियाणा की बेटी

चंडीगढ़ : अक्सर माना जाता है कि हरियाणा में आज भी ऐसे कई गाँव और इलाके हैं जहां बेटियों...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img
Deserving India - Haryana