Monday, May 29, 2023

हरियाणा के जवान ने बाईक पर दिखाया अनोखा स्टंट, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड

Must Read

Delhi: हरियाणा में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। आए दिन युवा भी कोई न कोई कमाल कर हरियाणा का नाम रोशन भी करते रहते हैं। अब हरियाणा के एक जवान ने वापस से कमाल किया है और अपनी प्रतिभा से देश का नाम भी रोशन कर दिया है। इस शख्स का नाम मनीष राठी है जो भारतीय सेना में हवलदार हैं और हरियाणा के रोहतक के रहने वाले हैं।

हरियाणा के मनीष ने बेंगलुरु में अनोखा बाइक स्टंट किया है जिससे उनका नाम गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज हो चुका है। अब हर कोई मनीष पर गर्व कर रहा है। पूरे देश दुनिया में मनीष ने अपनी खास पहचान बनाई है।

बेंगलुरु में किया खास स्टंट

बीते दिनों ही बेंगलुरु में मनीष ने कमाल दिखाया है। उन्होंने बुलेट बाइक के साथ ऐसा स्टंट किया है जिसे देखने के बाद हर कोई हैरान हो गया है। मनीष ने बुलेट बाइक की पिछली सीट पर बैठकर और बाइक का आगे का पहिया उठाकर 2.4 किमी तक बाइक को चलाया और अपने नाम गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड भी कर लिया। बुलेट बाइक की पिछली सीट पर बैठकर सबसे लंबी दूरी तय करने वाले मनीष इकलौते शख्स हैं इसलिए उनके नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड हुआ है। इतना ही नहीं मनीष का नाम लिमका बुक ऑफ रिकोर्ड्स, इंटरनेश्नल बुक ऑफ रिकॉर्ड में भी दर्ज हो चुका है।

पूरे हरियाणा को हो रहा है मनीष पर गर्व

मनीष को शुरुआत से ही बाइक स्टंट करने का बेहद शौक है इसलिए भारतीय सेना के अधिकारियों ने 2014 में उन्हें भारतीय सेना की स्टंट टीम में भी शामिल किया था। आज बेटे की उपलब्धि पर मनीष के पिता को भी गर्व हो रहा है। पूरा हरियाणा मनीष पर गर्व कर रहा है। ये सब मनीष की कड़ी मेहनत का ही नतीजा है जो आज वे इस मुकाम पर हैं।

- Advertisement -
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Connect With Us

223,344FansLike
3,123FollowersFollow
3,497FollowersFollow
22,356SubscribersSubscribe

Latest News

छोड़ा डॉक्टर का प्रोफेशन, अब IAS बन देश सेवा कर रही है हरियाणा की बेटी

चंडीगढ़ : अक्सर माना जाता है कि हरियाणा में आज भी ऐसे कई गाँव और इलाके हैं जहां बेटियों...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img
Deserving India - Haryana