Friday, March 31, 2023

किसी मिसाल से कम नहीं है हरियाणा की बेटी अनीता, तीन बार पर फतेह किया एवरेस्ट

Must Read

Delhi: हरियाणा में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। अब तक हरियाणा के कई युवा अपनी प्रतिभा से हरियाणा का नाम रोशन कर चुके हैं। लेकिन आज हम आपको हरियाणा की ऐसी होनहार बेटी के बारे में बताने जा रहे हैं जिसने अपनी प्रतिभा से न सिर्फ हरियाणा का बल्कि पूरे देश का नाम रोशन कर दिया है। इस बेटी का नाम अनीता कुंडु है जो हरियाणा के हिसार की रहने वाली हैं। अनीता आज कई महिलाओं के लिए मिसाल बन चुकी हैं। हालांकि बहुत कम उम्र में भी अनीता ने कई मुश्किलों का सामना किया है लेकिन आज वे अपने हुनर से पूरे परिवार का नाम रोशन कर चुकी हैं। आइए जानते हैं

तीन बार फतेह कर चुकी हैं एवरेस्ट

हरियाणा के हिसार की रहने वाली अनीता आज किसी मिसाल से कम नहीं हैं। अनीता ने तीन बार एवरेस्ट को फतेह किया है। 2008 में ही अनीता को पुलिस सेवाओं में शामिल किया गया था जिसके बाद अनीता ने पर्वतारोहण के लिए ट्रेनिंग ली और 2013 में पहली बार एवरेस्ट फतेह किया। इसके बाद 2015 में उन्होंने दोबारा चढ़ाई शुरू की लेकिन भूकंप के कारण वापस आना पड़ा। इसके बाद 2017 और 2019 में अनीता ने एक बार फिर एवरेस्ट को फतेह कर लिया। आज हर कोई अनीता पर गर्व कर रहा है। हालांकि अनीता ने कई मुश्किलों का सामना भी किया है।

12 साल की उम्र में ही छूट गया था पिता का साथ

बताया जाता है कि जब अनीता 12 साल की थी तभी अनीता ने अपने पिता को खो दिया था। इसके बाद अनीता ने माँ के साथ दूध बेचकर घर क गुजारा चलाया था। इस दौरान भी अनीता ने कभी हार नहीं मानी। वहीं अनीता के पिता भी चाहते थे कि उनकी बेटी स्पोर्ट्स पर्सन बने। आज अनीता अपने माता पिता का नाम भी ऊंचा कर चुकी है। कई महिलाएं भी अनीता से प्रेरित होकर आगे बढ़ रही हैं।

- Advertisement -
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Connect With Us

223,344FansLike
3,123FollowersFollow
3,497FollowersFollow
22,356SubscribersSubscribe

Latest News

नोएडा एयरपोर्ट से जोड़ा जाएगा दिल्ली-मुंबई और यमुना एक्सप्रेसवे, करोड़ो के बजट को मिली मंजूरी

Delhi: नोएडा एयरपोर्ट का निर्माण तेजी से किया जा रहा है। अलग-अलग शहरों को बढ़िया कनेक्टिविटी देने के लिए...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img
Deserving India - Haryana