Delhi: दिल्ली में हर साल बुक फेयर का आयोजन किया जाता है। दिल्ली बुक फेयर में बहुत कम दामों पर अच्छी किताबें मिल जाती हैं। वहीं अब इस साल भी दिल्ली में बुक फेयर आयोजित किया गया है। इस बुक फेयर को भी खास बताया जा रहा है। इस बुक फेयर में कई स्टूडेंट्स और आमजन भी अच्छी किताबों को खरीदने के लिए पहुंच रहे हैं। बुक फेयर में कई बढ़िया उपन्यास और कहानी की किताबें भी मिल रही हैं। साथ ही इस पर बढ़िया डिस्काउंट भी मिल रहा है। आइए जानते हैं खबर को विस्तार से
दिल्ली में आयोजित किया जा रहा बुक फेयर
दिल्ली में बुक फेयर का आयोजन किया जा रहा है। दिल्ली बुक फेयर में कई फेमस उपन्यास और कहानी के साथ साथ हिंदी अंग्रेजी की पुस्तकें भी मिल रही हैं। इस बार मेले में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज करा चुकी जापानी अंतरराष्ट्रीय आध्यात्मिक गुरु रयूहो ओकावा की लिखी 40 भाषाओं में अनुवादित 100 से ज्यादा किताबें भी आई हैं। वहीं इन किताबों पर 90% डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। इसके अलावा भी कई उपन्यास और कहानी की किताबें कम दामों पर दी जा रही हैं।
स्टेशनरी का भी मिल रहा है बढ़िया सामान
दिल्ली बुक फेयर में स्टेशनरी का सामान भी मिल रहा है। स्टेशनरी का सामान भी काफी आधुनिक है जो बच्चों को बेहद पसंद भी आ रहा है। कार्टून पेंसिल से लेकर अलग अलग आइटम भी स्टेशनरी का सामान मिल रहा है इस पर भी काफी डिस्काउंट दिया जा रहा है। ज्योमेट्री बॉक्स भी अलग अलग तरह की दी जा रही हैं जो बच्चों को पसंद आ रही है। बच्चे भी इस मेले में भारी संख्या में पहुंच रहे हैं और शॉपिंग कर रहे हैं।