Delhi: हरियाणा राज्य में भी समय समय पर प्रशासनिक फेरबदल होते ही रहते हैं। आए दिन हरियाणा में कई प्रशासनिक अधिकारियों के अलग अलग विभाग में तबादले किए जाते हैं। वहीं अब हाल ही में हरियाणा में वापस से प्रशासनिक फेरबदल देखा गया। सरकार द्वारा कई IAS और एचसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए गए हैं। जानकारी के अनुसार 13 IAS अधिकारियों और 4 HCS अधिकारियों के अलग अलग विभागों में तबादले किए गए हैं। इस खबर में इन अधिकारियों के नए विभाग के बारे में ही आपको बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं
इन अधिकारियों का हुआ है तबादला
बता दें कि राजीव रंजन को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, मत्स्य विभाग, का आयुक्त एवं सचिव के साथ हरियाणा मिनिरल्स लिमिटेड नई दिल्ली के प्रबंध निदेशक का दायित्व सौंपा गया है। वहीं डी सुरेश को रेजीडेंट कमिश्नर हरियाणा भवन नई दिल्ली में लगाया गया है। संजीव वर्मा को रोहतक का आयुक्त बनाया गया है। साकेत कुमार को करनाल के आयुक्त का पदभार सौंपा गया है। जगदीप सिंह को बीज विकास निगम का प्रबंध निदेशक लगाया गया है। वहीं यशेंद्र सिंह को वर्तमान कार्यभार के अलावा कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग के निदेशक और विशेष सचिव का पदभार भी दिया गया है।
इन अधिकारियों का नाम भी है शामिल
प्रशांत पंवार को ज़िला नगर आयुक्त, अंबाला और नगर निगम अंबाला का आयुक्त लगाया गया है। नेहा सिंह को पलवल के उपायुक्त का पदभार मिला है। नरहरी सिंह को कृषि विभाग के निदेशक का पद मिला है। वहीं आनंद कुमार को अतिरिक्त ज़िला उपायुक्त सिरसा और ज़िला नागरिक संसाधन सूचना अधिकारी का पदभार भी सौंपा गया है। बलप्रीत को भी कैथल में ये उपर्युक्त दोनों पद दिए गए हैं। वहीं रेणु सोगान को भी ये दोनों पद नुंह में दिए गए हैं। प्रदीप सिंह को पटौदी का उपमंडल अधिकारी और माता शीतला देवी श्राइन बोर्ड गुरुग्राम का मुख्य कार्यकारी अधिकारी लगाया गया है। वहीं HCS वीरेंद्र सिंह को शहरी स्थानीय निकाय विभाग का अतिरिक्त निदेशक लगाया गया है। इसके अलावा भी कई अधिकारियों के तबादले किए गए हैं।