Sunday, May 28, 2023

हरियाणा में कई खरीद प्रक्रियाओं को मिली मंजूरी, पुलिस और इन अधिकारियों को मिलेगी नई बोलेरों जीप

Must Read

Delhi: हरियाणा में सिस्टम को अपग्रेड करने का काम किया जा रहा है। इसके लिए कई संसाधनो को भी खरीदने की प्रक्रिया चल रही है। अब हाल ही में हरियाणा सरकार की ओर से कई खरीद प्रक्रियाओं को मंजूरी दी गई है। बताया जा रहा है कि हरियाणा में पुलिस और अन्य अधिकारियों के लिए नई बोलेरों जीप को भी खरीदा जाने वाला है। इसके अलावा भी करोड़ों की लागत वाली 18 खरीद प्रक्रियाओं को मंजूरी दे दी गई है। हालांकि सरकार ने दावा किया है कि वे इससे भी 22 करोड़ की बचत कर रही है। आइए जानते हैं अहम खरीद प्रक्रियाओं के बारे में

हरियाणा में किताबों की खरीद को मिली मंजूरी

हरियाणा में 663 करोड़ की 18 खरीद प्रक्रियाओं को मंजूरी मिल चुकी है। इन प्रक्रियाओं को हरियाणा हाई पावर परचेज़ कमेटी द्वारा ही मंजूरी दी गई है। सीएम द्वारा आगामी सत्र के लिए 5वीं से 8वीं तक की किताबों और प्ले स्कूल के बच्चों के लिए किताबें और खिलौने खरीदने के लिए भी मंजूरी दे दी है। वहीं खाद्य एवं पूर्ति विभाग के लिए भी फोर्टिफाइड चावल की खरीद को मंजूरी दी जा चुकी है। इससे भी कई फायदे मिलने वाले हैं। इसके अलावा भी कई प्रक्रियाओं को मंजूरी दी गई है।

हरियाणा पुलिस को दी जाएगी नई बोलेरों जीप

जानकारी के अनुसार हरियाणा पुलिस और कृषि एवं सिंचाई विभाग के अधिकारियों के लिए भी नई बोलेरों जीप को खरीदा जाने वाला है। मीटिंग में फिलहाल 152 जीप खरीदने को मंजूरी दी गई है। 18 खरीद प्रक्रियाओं में सरकार 663 करोड़ खर्च कर रही है लेकिन सरकार ने बताया है कि इसके बाद भी उन्हें 22 करोड़ की बचत हो रही है। मीटिंग में कई वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हुए थे जिनसे विचार विमर्श करने के बाद ही सीएम ने इन खरीद प्रक्रियाओं को मंजूरी दी है।

- Advertisement -
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Connect With Us

223,344FansLike
3,123FollowersFollow
3,497FollowersFollow
22,356SubscribersSubscribe

Latest News

छोड़ा डॉक्टर का प्रोफेशन, अब IAS बन देश सेवा कर रही है हरियाणा की बेटी

चंडीगढ़ : अक्सर माना जाता है कि हरियाणा में आज भी ऐसे कई गाँव और इलाके हैं जहां बेटियों...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img
Deserving India - Haryana