Monday, May 29, 2023

हरियाणा सेना भर्ती के लिए जारी हो चुका है नया शेड्यूल, दोबारा डाउनलोड करना होगा एडमिट कार्ड

Must Read

Delhi: हरियाणा में सेना में कई पदों को भरा जा रहा है जिसके लिए जल्द ही परीक्षा का आयोजन होने वाला है। अलग अलग पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए थे जिसके लिए परीक्षा का शेड्यूल जारी हो चुका था लेकिन अब इस शेड्यूल में कई बदलाव कर वापस से जारी किया गया है। इसलिए अब उम्मीदवारों को भी वापस से एडमिट कार्ड को डाउनलोड करना होगा। इसके बाद बदली हुई तारीख ही एडमिट कार्ड पर अपडेट भी हो जाएगी। अंबाला ज़ोन के उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड दोबारा से डाउनलोड करना होगा। सेना भर्ती कार्यालय रोहतक के भर्ती निदेशक ने ही इस बारे में जानकारी साझा की है।

सेना भर्ती परीक्षा के लिए जारी हुआ नया शेड्यूल

सेना भर्ती कार्यालय रोहतक के भर्ती निदेशक कर्नल दीपक कटारिया ने जानकारी दी है कि नए शेड्यूल में कई तारीखों में बदलाव कर दिया गया है। दिल्ली क्षेत्र के लिए सोल्जर टेक्निकल नर्सिंग असिस्टेंट कि भर्ती 8 दिसंबर को होने वाली है। वहीं अंबाला ज़ोन के लिए ये तारीख पहले 9 दिसंबर थी जिसे बदलकर 10 दिसंबर कर दिया गया है। अंबाला ज़ोन आरटी जेसीओ की भर्ती के लिए भी तारीख 11 दिसंबर तय हुई थी जिसे अब 12 दिसंबर कर दिया गया है।

दोबारा डाउनलोड करने होंगे एडमिट कार्ड

अंबाला ज़ोन की भर्ती के लिए तारीखों में बदलाव किया गया है इसलिए अंबाला ज़ोन के उम्मीदवारों को वापस से एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा। इसके लिए अधिक जानकारी को www.joinindianarmy.nic.in से हासिल कर सकते हैं। वहीं यदि कोई परेशानी आती है तो भर्ती कार्यालय रोहतक से भी संपर्क किया जा सकता है। लेकिन अब नए शेड्यूल के अनुसार ही भर्ती की जाने वाली है।

- Advertisement -
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Connect With Us

223,344FansLike
3,123FollowersFollow
3,497FollowersFollow
22,356SubscribersSubscribe

Latest News

छोड़ा डॉक्टर का प्रोफेशन, अब IAS बन देश सेवा कर रही है हरियाणा की बेटी

चंडीगढ़ : अक्सर माना जाता है कि हरियाणा में आज भी ऐसे कई गाँव और इलाके हैं जहां बेटियों...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img
Deserving India - Haryana