Delhi: हरियाणा में खेलो हरियाणा प्रतियोगिता का आयोजन हो चुका है। राज्य स्तर पर ही इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रदेश के 9 जिलों में इस प्रतियोगिता का आयोजन शुरू किया गया है। अलग अलग ज़िले के खिलाड़ी भी इन प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का परिचय दे रहे हैं।
बीते शुक्रवार को ही इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। अलग अलग जिलों के खिलाड़ियों ने इस प्रतियोगिता में कमाल किया है। प्रदेश के 9 जिलों में इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। महिला खिलाड़ी भी पूरे जोश के साथ खेलों में बेहतरीन प्रदर्शन कर रही हैं। आइए जानते हैं इन खेलों से जुड़ी खास बातें
खेलो हरियाणा का हुआ शुभारंभ
खेलो हरियाणा प्रतियोगिता की शुरुआत हो चुकी है। पंचकुला में बास्केट बॉल और महोला हॉकी, यमुनानगर में भारोत्तोलन, कुरुक्षेत्र में पुरुष हॉकी और गतका, अंबाला में तैराकी, रोहतक में कुश्ती, जींद में योगासन, करनाल में एथलेटिक्स, तलवारबाज़ी और बैडमिंटन, फ़रीदाबाद में खो-खो, शूटिंग और मलखंभ और गुरुगरम में तीरंदाजी से प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। रोहतक में कुश्ती में झज्जर की पहलवानो ने कमाल किया। इस मौके पर 22 जिलों के सैंकड़ों लोगों ने मार्च भी किया। 800 मीटर फाइनल दौड़ में गुरुग्राम की गीतिका ने कमाल किया और पहला स्थान हासिल किया। भिवानी की हिना दूसरे और पलवल की चंचल तीसरे स्थान पर रही।
इसके अलावा भी खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
रोहतक में लड़को के वर्ग ने टेबल टेनिस मुक़ाबले में सोनीपत टीम ने करनाल की टीम को मात दे दी। वहीं हिसार ने जींद को 3-0 से हरा दिया। लड़कियों के वर्ग में पंचकुला ने यमुनानगर को रेवाड़ी ने अंबाला को, रोहतक ने जींद को और हिसार ने करनाल को हराया। एथलेटिक्स लंबी कूद में फ़तेहाबाद के अनमोल ने पहला, गुरुग्राम की सुमन ने दूसरा और कैथल की निशा ने तीसरा स्थान हासिल किया।