Delhi: दिल्ली में G20 शिखर सम्मेलन का आयोजन होने वाला है। दिल्ली सरकार ने भी इसके लिए तैयारी को शुरू कर दिया गया है। दिल्ली नगर निगम द्वारा भी अलग अलग मुद्दों पर तेजी से काम किया जा रहा है और जरूरत अनुसार निर्माण और मरम्मत कार्य भी कराए जाने वाले हैं। अब दिल्ली नगर निगम दिल्ली को साफ स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए शौचालयों का निर्माण और मरम्मत करने वाला है और साथ ही सड़कों को भी सुंदर बनाया जाएगा। इसके लिए 5 ज़ोन को प्राथमिकता दी जाने वाली है। इस सम्मेलन में काफी पर्यटक आ सकते हैं इसलिए भी दिल्ली नगर निगम द्वारा तेजी से तैयारियां की जा रही हैं।
दिल्ली में शौचालयों का किया जाएगा निर्माण और मरम्मत
दिल्ली में 2023 में G20 शिखर सम्मेलन का आयोजन होने वाला है। इसके लिए अब दिल्ली नगर निगम द्वारा सार्वजनिक शौचालयों की हालत सुधारने का काम भी किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि MCD द्वारा करोल बाग ज़ोन, साउथ ज़ोन, सेंट्रल ज़ोन, सिटी एसपी ज़ोन और शाहदरा साउथ ज़ोन को इस काम के लिए प्राथमिकता दी जाने वाली है। इन जोनों के लिए ज़ोनल उपायुक्तों को भी निर्देश जारी कर दिए गए हैं। अब इन जोनों में सभी सार्वजनिक शौचालय की मरम्मत होगी और जरूरतानुसार निर्माण भी किया जाएगा।
सड़कों को भी किया जाएगा चकाचक
बताया जा रहा है कि सम्मेलन में दिल्ली को शानदार दिखाने के लिए दिल्ली की सड़कों को भी चकाचक किया जाने वाला है। इसके लिए सड़कों की मरम्मत की जाएगी और पेड़ पौधे लगाकर उन्हें सुंदर भी बनाया जाने वाला है। फ्लाइटओवर के नीचे भी सुंदरीकरण का काम किया जाने वाला है। जगह जगह लाइट की सुविधा भी होने वाली है ताकि दिल्ली भी चमचमाती हुई नज़र आए।