Monday, May 29, 2023

HPSC द्वारा कॉलेज प्रोफेसर के पदों पर की जाएगी भर्ती, जल्द जारी होने वाला है नोटिफिकेशन

Must Read

Delhi: हरियाणा में इस समय अलग अलग पदों पर भर्ती करने करने का काम किया जा रहा है। इसके लिए अलग अलग विभाग की ओर से नोटिफिकेशन भी जारी किए जा रहे हैं। अब हाल ही में खबर आ रही है कि हरियाणा में कॉलेज प्रोफेसर के पदों पर भी भर्ती की जाने वाली है। हरियाणा लोक सेवा आयोग द्वारा ही इन पदों पर भर्ती की जाने वाली है। एचपीएससी भी जल्द ही इसके लिए नोटिफिकेशन जारी कर सकता है। जानकारी के अनुसार 1535 कॉलेज प्रोफेसर के पदों पर भर्ती की जाने वाली है। इसके लिए लिखित परीक्षा का भी आयोजन होने वाला है। आइए जानते हैं इस खबर से जुड़ी खास बातें

HPSC द्वारा कॉलेज प्रोफेसर के पदों पर होगी भर्ती

हरियाणा लोक सेवा आयोग द्वारा कॉलेज प्रोफेसर के पदों पर भर्ती की जाने वाली है। जानकारी के अनुसार कॉलेज प्रोफेसर के 1535 पदों को भरने के लिए एचपीएससी द्वारा जल्द ही अधिसूचना को जारी किया जा सकता है। इसके लिए लिखित परीक्षा का आयोजन होगा जिसमें 100 बहूविकल्पीय प्रश्न होने वाले हैं जिसमें से 90 प्रश्न विषय से जुड़े होंगे और 10 प्रश्न समान्य ज्ञान, सामान्य जागरूकता, समस्या समाधान जैसे कई विषयों पर होने वाले हैं। इस परीक्षा का आयोजन 2 घंटे के लिए होगा। हरियाणा की संस्कृति से जुड़े सवाल भी इस परीक्षा में पूछे जाने वाले हैं।

परीक्षा में होगी नैगेटिव मार्किंग

जानकारी के अनुसार इस परीक्षा में भी हर गलत जवाब के लिए एक चौथाई अंक काटा जाने वाला है। वहीं लिखित परीक्षा में चयनित बच्चों का इंटरव्यू भी लिया जाएगा जिसके बाद ही उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। लिखित परीक्षा के 87.5% और इंटरव्यू के 12.7% के आधार पर ही चयन किया जाने वाला है। लिखित में सामान्य वर्ग में कम से कम 50% और आरक्षित वर्ग में 45% अंक लाने आनिवार्य होंगे।

- Advertisement -
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Connect With Us

223,344FansLike
3,123FollowersFollow
3,497FollowersFollow
22,356SubscribersSubscribe

Latest News

छोड़ा डॉक्टर का प्रोफेशन, अब IAS बन देश सेवा कर रही है हरियाणा की बेटी

चंडीगढ़ : अक्सर माना जाता है कि हरियाणा में आज भी ऐसे कई गाँव और इलाके हैं जहां बेटियों...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img
Deserving India - Haryana