Saturday, May 27, 2023

NH 152डी से होते हुए चलेगी रोहतक से चंडीगढ़ बस सेवा, अब कम समय में तय होगा चंडीगढ़ का सफर

Must Read

Delhi: हरियाणा में सड़कों का जाल बिछाने का काम किया जा रहा है जिससे आमजन को सफर तय करने में परेशानी न हो और समय की भी बचत हो सके। इसके लिए अब तक हरियाणा में कई हाइवे बनाने जा चुके हैं जिनसे सफर काफी आसान हो गया हाइया। वहीं नेशनल हाइवे 152डी को भी शुरू कर दिया गया है। इस हाइवे से हरियाणा के कई शहरों को कनेक्टिविटी मिली है। वहीं अब रोहतक से चंडीगढ़ के लिए इस रूट से ही बस सेवा को शुरू किया जाने वाला है। जिससे अब कम समय में ही बस से चंडीगढ़ का सफर तय किया जा सकता है। आइए जानते हैं

रोहतक से चंडीगढ़ इस रूट से चलाई जाएंगी बस

हरियाणा में नेशनल हाइवे 152डी से सफर करने में काफी आसानी हो गई है। ये हाइयावे 227 किमी लंबा बताया जा रहा है जिसे 9000 करोड़ की लागत से ही तैयार किया गया है। वहीं अब इस हाइवे से ही रोहतक से चंडीगढ़ बस सेवा को भी शुरू किया जा रहा है। रोहतक उपायुक्त यशपाल ने बताया है कि 6 दिसंबर से एनएच 152 डी से रोहतक से चंडीगढ़ तक बस सेवाओं को शुरू किया जाएगा। इससे बहुत कम समय में ही रोहतक से चंडीगढ़ पहुंचा जा सकेगा। इस बस सेवा का किराया 280रु बताया जा रहा है।

जानिए क्या होगा बस का समय

जानकारी के अनुसार रोहतक से चंडीगढ़ के लिए बस सुबह 5.05 बजे और सुबह 7.10 बजे चलेगी। वहीं चंडीगढ़ से रोहतक के लिए बस को दोपहर 3.20 बजे और 5.30 बजे रवाना किया जाने वाला है। ये बस 152 डी से होते हुए इस्माइलाबाद, अंबाला शहर, डेराबेसी और जीरकपुर से होते हुए ही जाने वाली है। इस रूट पर बस चलने से यात्रियों को भी काफी सुविधा मिलने वाली है।

- Advertisement -
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Connect With Us

223,344FansLike
3,123FollowersFollow
3,497FollowersFollow
22,356SubscribersSubscribe

Latest News

छोड़ा डॉक्टर का प्रोफेशन, अब IAS बन देश सेवा कर रही है हरियाणा की बेटी

चंडीगढ़ : अक्सर माना जाता है कि हरियाणा में आज भी ऐसे कई गाँव और इलाके हैं जहां बेटियों...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img
Deserving India - Haryana