Delhi: दिल्ली में ऐसी कई खास जगह हैं जहां लोग शॉपिंग करने के लिए आते हैं। दिल्ली में कई फेमस बाज़ार भी हैं जहां शॉपिंग करना लोगों को बेहद पसंद आता है। इसका कारण ये भी है कि इन बाज़ारों में काफी कम दामों पर चीज़ें मिल जाती हैं। बहुत कम पैसों में बाज़ारों में बढ़िया शॉपिंग की जा सकती है। वहीं आज हम आपको दिल्ली की सबसे सस्ती और खास मार्केट के बारे में बताने जा रहे हैं जहां बहुत ही कम पैसों में शॉपिंग कर सकते हैं। यहाँ 1-1रु में ही कपड़े मिल जाते हैं। कई व्यापारी भी इस जगह से कपड़े खरीदने के लिए आते हैं। आइए जानते हैं दिल्ली के इस खास बाज़ार के बारे में
दिल्ली में स्थित है ये सबसे सस्ती मार्केट
दिल्ली में चांदनी चौक, सरोजिनी नगर, लाजपत नगर मार्केट बेहद फेमस है। दूर दूर से यहाँ लोग शॉपिंग करने के लिए आते हैं। वहीं वेस्ट दिल्ली के रघुबीर नगर में भी एक खास बाज़ार है जिसे घोड़ा मंडी के नाम से जाना जाता है। ये बाज़ार बेहद ही खास है क्योंकि यहाँ मात्र 1 रु में टीशर्ट मिल जाती हैं। वहीं लोग यहाँ 10रु में पैंट खरीद सकते हैं और 20रु में साड़ी। इसके अलावा भी कई तरह के कपड़े यहाँ सबसे कम दाम पर मिल जाते हैं। आज 1800 के करीब लोग यहाँ पर कपड़े बेच रहे हैं।
जानिए क्या है इस बाज़ार का समय
आमतौर पर बाज़ार दिन में लगते हैं और शाम को बंद हो जाते हैं लेकिन ये बाज़ार सुबह 4 बजे लगता हैं और सुबह 7-8 बजे ही खत्म हो जाता है। इस बाज़ार में वो कपड़ा बिकता है जो लोगों द्वारा जल्दी छोड़ दिया जाता है। वहीं कई लोग बर्तन वालों को कपड़े दे देते हैं और ये कपड़े इस बाज़ार से व्यापारी ले जाते हैं और उन्हें ठीक कराकर बड़े बाज़ारों में या पटरी वालों को बेच देते हैं।