Delhi: इस समय सर्दियों का मौसम चल रहा है। दिल्ली एनसीआर में भी ठंड बढ़ रही है। इसके चलते स्कूलों में भी विंटर वेकेशन का एलान कर दिया गया है। इन छुट्टियों में बच्चे अपने परिवार के साथ घूमने फिरने भी जाते हैं। दिल्ली एनसीआर में रहने वालों के लिए दिल्ली में कुछ खास जगह हैं जहां वे मजे से विंटर वेकेशन को एंजॉय कर सकते हैं। आइए जानते हैं
सूरजगढ़ फार्म्स
ये जगह दिल्ली एनसीआर में है यहाँ जाकर भी पिकनिक को खास बनाया जा सकता है। इसके लिए ऑनलाइन भी टिकट ली जा सकती है। ये एडवेंचर पार्क है। जो बच्चों के लिए बेहद ही खास जगह है।
मेरा गाँव मेरा देश
ये जगह भी गाँव की थीम पर बनाई गई है जिसे खूब पसंद किया जाता है। यहाँ गाँव की संस्कृति का मजा लिया जा सकता है। इस पार्क में भी कई गतिविधि होती हैं जो पर्यटकों को बेहद पसंद आती हैं।
इमली
वहीं दिल्ली में कुछ रेस्टोरेंट भी हैं जहां कुछ समय अपने परिवार और दोस्तों के साथ बिताया जा सकता है। दिल्ली के रजौरी गार्डन में इमली नाम से रेस्टोरेंट हैं यहाँ भी बढ़िया खाना मिलता है।
लेज़ी बर्ड मायापुरी
दिल्ली के मायापुरी में ये रेस्टोरेंट मौजूद है जहां कुछ समय परिवार और दोस्तों के साथ स्पेंड किया जा सकता है। इस कैफे में भी कई लज़ीज़ डिश मिलती हैं। इसलिए कई लोग यहाँ आते हैं और छुट्टियों को खास बनाते हैं।
MAD रेस्टोरेंट
इस रेस्टोरेंट में भी अच्छे भोजन का लुत्फ उठाया जा सकता है। यहाँ कई युनिक दिशा भी मिलती हैं जिन्हें लोग काफी पसंद करते हैं। ये जगह भी दिल्ली के मायापुरी के पास है। इस जगह को भी एक्सप्लोर किया जा सकता है। दिल्ली एनसीआर वाले कई लोग इस रेस्टोरेंट में फूड एंजॉय करने आते हैं।