Sunday, May 28, 2023

बेहद खास है हरियाणा का ये गांव, अब तक दे चुका है देश प्रदेश को कई अधिकारी

Must Read

Delhi: हरियाणा में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। शिक्षा के क्षेत्र में भी लोग हरियाणा का नाम रोशन कर रहे हैं। बताया जाता है कि हरियाणा से सबसे ज्यादा युवक सेना में भी शामिल होते हैं। वहीं हरियाणा के कई गांव भी हैं जो शिक्षा के क्षेत्र में नाम रोशन कर चुके हैं। हरियाणा का एक गांव भी ऐसा है जिसे अधिकारियों की खान माना माना जाता है। इस गांव ने देश प्रदेश को अब तक कई अधिकारी दिए हैं। कोई आईएएस है तो कोई जज और कर्नल है। आइए जानते हैं इस खबर को विस्तार से

हरियाणा का ये गांव है अधिकारियों की खान

हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के कांवी गांव किन्ही अधिकारियों की खान माना जाता है। इस गांव में पहले स्कूल तक नहीं था लेकिन फिर पंडित महादेव प्रसाद ने नीम के पेड़ के नीचे बच्चों को पढ़ाना शुरू किया जिसके बाद ही गांव में बच्चे शिक्षा के लिए प्रेरित हुए। बताया जाता है कि ये गांव अब तक देश प्रदेश में 100 से अधिक प्रथम और द्वितीय श्रेणी के अधिकारी दे चुका है। ऐसे में इस गांव का शिक्षा स्तर काफी अच्छा है। इस गांव से कोई जज है तो कोई कर्नल है कोई शिक्षक है तो कोई आईएएस।

इतने अधिकारी दे चुका है हरियाणा का ये गांव

ये गांव 4 आईएएस, 5 कर्नल, 2 जिला शिक्षा अधिकारी, 3 न्यायाधीश, 3 डीएसपी, 6 बैंक अधिकारी, 5 कृषि अधिकारी, 1 स्कूल प्रिंसिपल, 1 कॉलेज प्रिंसिपल, 6 लेक्चरर, 20 एमबीबीएस, 6 पीएचडी, 2 वैज्ञानिक और 250 अध्यापक दे चुका है। इस गांव की आबादी 5000 बताई जाती है जिसमें से 3000 मतदाता हैं और 100% साक्षर हैं।

- Advertisement -
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Connect With Us

223,344FansLike
3,123FollowersFollow
3,497FollowersFollow
22,356SubscribersSubscribe

Latest News

छोड़ा डॉक्टर का प्रोफेशन, अब IAS बन देश सेवा कर रही है हरियाणा की बेटी

चंडीगढ़ : अक्सर माना जाता है कि हरियाणा में आज भी ऐसे कई गाँव और इलाके हैं जहां बेटियों...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img
Deserving India - Haryana