Monday, May 29, 2023

जल्द शुरू होने वाला है रैपिड रेल का ट्रायल रन, दिल्ली एनसीआर को भी परियोजना से मिलेगा लाभ

Must Read

Delhi: दिल्ली से मेरठ के बीच रैपिड रेल चलाने का काम तेजी से किया जा रहा है। इस परियोजना के कुछ खंडो में काम अंतिम चरणों में हैं और बताया जा रहा है कि अब जल्द ही इस प्रोजेक्ट पर ट्रायल रन का काम भी शुरू होने वाला है। हालांकि पूरी तरह से इस प्रोजेक्ट के चालू होने में कुछ समय लगेगा। लेकिन पहले गाज़ियाबाद तक के सेक्शन को शुरू किया जाने वाला है। इसके लिए जल्द ही ट्रायल रन का आयोजन भी होने वाला है। इसके सफल परीक्षण के बाद ही गाज़ियाबाद सेक्शन तक इस रैपिड रेल को शुरू कर दिया जाएगा। आइए जानते हैं इस खबर से जुड़ी खास बातें

जल्द शुरू होगा रैपिड रेल का ट्रायल रन

दिल्ली से मेरठ के बीच चलने वाली रैपिड रेल के ट्रायल रन की तैयारियों को अब शुरू कर दिया गया है। अधिकारियों ने बताया है कि इस काम को भी जल्द ही पूरा किया जाने वाला है। इसी महीने से इस रैपिड रेल का ट्रायल शुरू होने की खबर भी सामने आ रही है। हालांकि ट्रायल रन से पहले इसका परीक्षण भी किया जाने वाला है। अलग अलग चरणों में इसका ट्रायल रन किया जाने वाला है और आखिरी चरण के ट्रायल के बाद ही रैपिड रेल का संचालन शुरू किया जाएगा। इससे गाज़ियाबाद में 17 किमी का प्राथमिकता वाला खंड चालू होने वाला देश का पहला RRTS खंड भी बन जाएगा।

करोड़ों की लागत से पूरा हो रहा है काम

बता दें कि इस योजना को 30274 करोड़ की लागत से पूरा किया जा रहा है। ये परियोजना 82 किमी लंबी है जिसे दिल्ली से मेरठ तक बनाया जा रहा है। इस परियोजना से दिल्ली से मेरठ बहुत ही कम समय में पहुंचा जा सकता है। बताया जा रहा है कि ये परियोजना गाज़ियाबाद और मेरठ को भी 180 किमी प्रति घंटे कि रफ्तार से दौड़ने वाली हाईस्पीड ट्रेनों से जोड़ेगी।

- Advertisement -
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Connect With Us

223,344FansLike
3,123FollowersFollow
3,497FollowersFollow
22,356SubscribersSubscribe

Latest News

छोड़ा डॉक्टर का प्रोफेशन, अब IAS बन देश सेवा कर रही है हरियाणा की बेटी

चंडीगढ़ : अक्सर माना जाता है कि हरियाणा में आज भी ऐसे कई गाँव और इलाके हैं जहां बेटियों...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img
Deserving India - Haryana