Monday, May 29, 2023

हरियाणा के सोनीपत की सब्जियों और फलों को UAE में किया जाएगा निर्यात, 500 करोड़ का किया जाएगा निवेश

Must Read

Delhi: हरियाणा सरकार द्वारा किसानों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए अथक प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं हरियाणा सरकार द्वारा विदेशों को भी हरियाणा में निवेश करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि अब सोनीपत के किसानों के भी अच्छे दिन आने वाले हैं। जिले की सब्जियों और फलो को अब यूएई में निर्यात किया जाने वाला है। इस समय UAE के राजकुमार मोहम्म्द सालेह हसन मोहम्मद अलमुलला हिंदुस्तान के दौरे पर हैं। इस दौरान ही राजकुमार ने सोनीपत में फल और सब्जियों का भी निरीक्षण किया जिसके बाद ही अब प्रिंस ने करोड़ों के निवेश को भी मंजूरी दी है। आइए जानते हैं खबर को विस्तार से

हरियाणा के सोनीपत में UAE के प्रिंस ने किया फल और सब्जियों का निरीक्षण

कहा जा रहा है कि हरियाणा के किसानों के अच्छे दिन आने वाले हैं। अब सोनीपत की फल और सब्जियों को संयुक्त अरब अमीरात में निर्यात किया जाने वाला है। इस समय यूएई के प्रिंस हिंदुस्तान में दौरे पर आए हुए हैं। इस दौरे पर ही प्रिंस ने पद्मश्री पुरस्कार सम्मानित किसान कंवल सिंह चौहान से भी मुलाक़ात की है। इस दौरान प्रिंस ने मशरूम, स्वीट कॉर्न, बेबी कॉर्न के खेतों को भी देखा और मशरूम, स्वीट कॉर्न और मटर की पैकेजिंग के निर्यात पर मंजूरी भी दे दी है।

500 करोड़ का किया जाएगा निवेश

बताया जा रहा है कि प्रिंस ने सोनीपत समेत अलीगढ़, गाज़ियाबाद, मेरठ और नोएडा में यूएई की बिज़नस डेस्क को भी स्थापित करने की बात कही है और पहले चरण में 500 करोड़ का निवेश करने की भी मंजूरी दे दी है। अब किसानों से अपनी पसंद की फसलों का उत्पादन भी कराया जा सकता है। इससे ज़िले के किसानों को भी काफी अच्छी आमदनी होने वाली है। किसानों को भी इससे लाभ मिलने वाला है।

- Advertisement -
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Connect With Us

223,344FansLike
3,123FollowersFollow
3,497FollowersFollow
22,356SubscribersSubscribe

Latest News

छोड़ा डॉक्टर का प्रोफेशन, अब IAS बन देश सेवा कर रही है हरियाणा की बेटी

चंडीगढ़ : अक्सर माना जाता है कि हरियाणा में आज भी ऐसे कई गाँव और इलाके हैं जहां बेटियों...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img
Deserving India - Haryana