Sunday, June 4, 2023

दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे पर फर्राटे से दौड़ेंगे वाहन, मात्र 2 जगह ही बनाए जा रहे हैं टोल प्लाज़ा

Must Read

Delhi: दिल्ली वडोदरा मुंबई एक्सप्रेस वे का काम तेजी से चल रहा है। कई प्रदेशों से ये एक्सप्रेस वे होकर गुजरने वाला है। आने वाले कुछ ही सालों में ये एक्सप्रेस वे पूरी तरह से बनकर तैयार हो जाएगा। वहीं अब इस एक्सप्रेस वे से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि इस एक्सप्रेस वे पर सिर्फ 2 जगह हो टोल प्लाज़ा बनाए जाने वाले हैं। इन दो जगहों पर ही टोल वसूली की जाने वाली है। एक टोल प्लाज़ा हरियाणा में होने वाला है तो दूसरा सीधे मुंबई में बनाया जा रहा है। किमी के हिसाब से ही यात्रियों को टोल देना होगा। इससे यात्रियों को बार बार एक्सप्रेस वे पर रुकने की जरूरत नहीं होगी।

इन 2 जगहों पर बनेंगे टोल प्लाज़ा

दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे के कई चरणों का काम पूरा हो चुका है। 2025 तक इस पूरे एक्सप्रेस वे का काम पूरा हो जाएगा। वहीं इस एक्सप्रेस वे पर सिर्फ 2 टोल प्लाज़ा बनाए जाने वाले हैं। जिसमें से पहला टोल प्लाज़ा अलीपुर गाँव से 12 किमी दूर मेवात इलाके में बनाया जाने वाला है तो वहीं दूसरा टोल प्लाज़ा सीधा मुंबई में पड़ेगा। फास्टैग से ही टोल वसूली की जाने वाली है। खास बात तो ये है कि जीतने किमी वाहन चलेगा उतना ही टोल देना पड़ेगा। इससे वाहन चालकों को भी आसानी होगी।

एक्सप्रेस वे पर लगाए जाएंगे CCTV कैमरे

1380 किमी लंबा ये एक्सप्रेस वे बेहद खास होने वाला है। जहां दिल्ली से मुंबई पहुँचने में 24 घंटे का समय लगता है वहीं इस एक्सप्रेस वे के बन जाने के बाद मात्र 12 घंटे में ये सफर तय किया जा सकेगा। इस एक्सप्रेस वे के निर्माण में 95 हज़ार करोड़ खर्च किए जा रहे हैं। पूरा एक्सप्रेस वे सीसीटीवी कैमरो कि निगरानी में होने वाला है। इसके अलावा भी एक्सप्रेस वे पर कई सुविधा मिलने वाली हैं।

- Advertisement -
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Connect With Us

223,344FansLike
3,123FollowersFollow
3,497FollowersFollow
22,356SubscribersSubscribe

Latest News

शराबियों ने भरा हरियाणा सरकार का खजाना, 43 करोड़ में छूटा मात्र एक ठेका

गुरुग्राम : हरियाणा में 1 जून से 2023- 24 की नई आबकारी नीति को लागू कर दिया गया है।...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img
Deserving India - Haryana