Monday, May 29, 2023

चंडीगढ़ में 1250 बाई साइकिल को किया जाएगा लॉन्च, लोगों की फिटनेस और प्रदूषण को कम करने के लिए किया गया फैसला

Must Read

Delhi: देश में प्रदूषण को कम करने और लोगों की फिटनेस को बढ़ाने के लिए भी अलग-अलग जिलों द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं अब चंडीगढ़ के लोगों को फिट रखने और प्रदूषण को कम करने के लिए भी चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा अहम कदम उठाया गया है। बताया जा रहा है कि अब चंडीगढ़ में 1250 और बाई साइकिल को लांच किया जाएगा। चंडीगढ़ स्मार्ट सिटी लिमिटेड के पब्लिक बाई साइकिल शेयरिंग प्रोजेक्ट के तहत ही 1250 और बाई साइकिल अब शहर में दौड़ती नजर आएंगी। इतना ही नहीं शहर में 155 डॉकिंग स्टेशन भी बनाए जाने वाले हैं। आइए जानते हैं इस खबर को विस्तार से

चंडीगढ़ में लॉन्च होगी 1250 और बाई साइकिल

चंडीगढ़ में अब जल्द ही 1250 और बाई साइकिल को लॉन्च किया जाने वाला है। 21 जनवरी तक यह साइकिल शहर में आ जाएंगी। इसके बाद ही शहर में बाई साइकिल की संख्या 3750 हो जाएगी। इतना ही नहीं इसी के साथ 155 डॉकिंग स्टेशन भी बनाए जाएंगे। जिसके बाद डॉकिंग स्टेशन की संख्या भी 465 हो जाएगी

2021 में शुरू की गई थी यह योजना

बता दें कि इस प्रोजेक्ट को 2021 में ही शुरू किया गया था और 2022 में भी दूसरे फेज में और बाय साइकिलों को जोड़ा गया था। वहीं अब तीसरे फेस की बाई साइकिल भी 21 जनवरी को शहर में आ जाएंगी। इन साइकिलों को बुक कराने के लिए अब तक डेढ़ लाख लोगों ने मोबाइल में ऐप डाउनलोड किया हुआ है। इस साइकिल को ₹10 में आधा घंटे के लिए बुक कराया जाता है। वहीं मेंबर बनने के बाद साल के ₹500 देने पड़ते हैं।

- Advertisement -
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Connect With Us

223,344FansLike
3,123FollowersFollow
3,497FollowersFollow
22,356SubscribersSubscribe

Latest News

छोड़ा डॉक्टर का प्रोफेशन, अब IAS बन देश सेवा कर रही है हरियाणा की बेटी

चंडीगढ़ : अक्सर माना जाता है कि हरियाणा में आज भी ऐसे कई गाँव और इलाके हैं जहां बेटियों...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img
Deserving India - Haryana