Delhi: हरियाणा सरकार द्वारा इस समय रोजगार के अवसर सृजित करने का काम किया जा रहा है। वहीं सरकारी विभागों में भी भर्ती की जा रही है। बीते साल ही कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट आयोजित किया गया जिसका परिणाम भी अब घोषित किया जा चुका है। अब जल्द ही हरियाणा में ग्रुप सी और ग्रुप डी के पदों पर भर्ती की जाने वाली है। लेकिन हाल ही में हरियाणा सरकार द्वारा ग्रुप सी और ग्रुप डी के पदों की भर्ती के लिए बड़ा बदलाव किया गया है। बताया जा रहा है कि हरियाणा सरकार द्वारा इन दोनों ही कैटेगरी के पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता में बदलाव किया गया है जिसके आदेश विभागों को भी जारी कर दिए गए हैं। आइए जानते हैं इस खबर को विस्तार से
हरियाणा सरकार द्वारा ग्रुप सी व डी के पदों पर भर्ती के लिए नियमों में हुआ बदलाव
हरियाणा में सीईटी परीक्षा का परिणाम घोषित किया जा चुका है और अब जल्द ही हरियाणा में ग्रुप सी एवं ग्रुप डी के पदों पर भर्ती की जाने वाली है। जिन विभागों में भर्ती होने वाली हैं उन्हें भी सरकार द्वारा आदेश जारी किया जा चुका है। लेकिन हाल ही में खबर है कि हरियाणा सरकार द्वारा इन ग्रुप सी एवं ग्रुप डी के पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता में बदलाव किया गया है। जानकारी के अनुसार हरियाणा सरकार द्वारा ग्रुप डी के पदों पर भर्ती के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं और ग्रुप सी के पदों पर भर्ती के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं कर दी गई है। ऐसे में उम्मीदवारों को भी काफी राहत मिलने वाली है।
सभी विभागों को भी दिए जा चुके हैं निर्देश
हरियाणा सरकार द्वारा यह नियम पहले ही बनाया जा चुका था जिसके बारे में अब जानकारी सामने आई है और कहा जा रहा है कि हरियाणा सरकार द्वारा सभी विभागों को भी इसके लिए निर्देश जारी किए जा चुके हैं और सभी विभागों को अपने भर्ती नियमों में संशोधन करने के भी निर्देश सरकार द्वारा जारी किए गए हैं।