Delhi: देश में यातायात को मजबूत करने के लिए एक्सप्रेसवे और हाईवे का निर्माण किया जा रहा है। वहीं एक्सप्रेस वे पर चलने के लिए कुछ नियम भी तय किए गए हैं। दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे पर दोपहिया और तिपहिया वाहनों को चलने की इजाजत नहीं है। लेकिन इसके बावजूद भी कई दुपहिया और तिपहिया वाहन चालक दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे और ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर वाहनों को चला रहे हैं। अब इसी के मद्देनजर ट्रैफिक पुलिस ने भी हाल ही में सख्त कार्यवाही की है और दोपहिया वाहनों के धड़ाधड़ चालान भी काटे हैं।
दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे पर किए गए दोपहिया वाहनों के चालान
दरअसल दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे और ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर दोपहिया और तिपहिया वाहनों को चलाने की इजाजत नहीं है। लेकिन इसके बावजूद भी कुछ वाहन चालक दोपहिया और तिपहिया वाहनों के साथ सफर कर रहे हैं जैसे ही ट्रैफिक पुलिस को इसकी सूचना मिली तो बीते शनिवार ट्रैफिक पुलिस ने भी अभ्यास शुरू कर दिया। दोनों एक्सप्रेसवे के 8 पॉइंट पर ट्रैफिक पुलिस तैनात हुई और ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के चालान काटे। बताया जा रहा है कि दोपहिया और तिपहिया चलाने वाली 473 वाहन चालकों के चालान भी काटे गए।
सूचना देने के बाद भी नहीं मानते हैं वाहन चालक
अपर पुलिस उपायुक्त यातायात रामानंद कुशवाहा ने बताया है कि इन दोनों ही एक्सप्रेस वे पर दोपहिया और तिपहिया वाहनों को चलाना प्रतिबंधित है इसके लिए सूचना बोर्ड भी लगाए गए हैं लेकिन इसके बावजूद भी लोग नहीं मानते हैं। जिसके कारण कई हादसे भी होते रहते हैं। इसलिए पुलिस द्वारा भी यह विशेष अभियान के तहत लोगों को जागरुक करने का काम किया गया है।