Delhi: दिल्ली में इस समय जाम सबसे बड़ी समस्या बना हुआ है। लोगों को अपने गंतव्य तक जाने में घंटों तक जाम में फंसा रहना पड़ रहा है। वहीं दिल्ली में आश्रम फ्लाईओवर को भी डीएनडी के नए इससे से जोड़ने का काम किया जा रहा है इसलिए आश्रम फ्लाईओवर को काफी समय से बंद किया हुआ था जिसके कारण दिल्ली में जाम की समस्या और भी ज्यादा बढ़ गई थी।
अब हाल ही में दिल्ली वासियों के लिए बड़ी खबर आई है बताया जा रहा है कि आश्रम फ्लाईओवर से सफर करने वालों को अब जाम का सामना नहीं करना पड़ेगा। क्योंकि इसी महीने आश्रम फ्लाईओवर को खोल आज आने वाला है। आश्रम फ्लाईओवर पर जो काम चल रहा था वह लगभग पूरा हो चुका है। आइए जानते खबर को विस्तार से
जल्द खत्म होने वाला है आश्रम फ्लाईओवर का काम
दिल्ली के आश्रम फ्लाईओवर को डीएनडी के नए हिस्से से जोड़ने का काम किया जा रहा है जिससे एम्स आने जाने वाले वाहनों को किसी भी तरीके की परेशानी का सामना ना करना पड़े और उन्हें जाम से भी छुटकारा मिल जाए। इसके लिए ही आश्रम फ्लाईओवर को बंद किया गया था लेकिन अब खबर आ रही है कि आश्रम फ्लाईओवर पर चल रहा काम लगभग पूरा हो चुका है और जानकारी के अनुसार इस फ्लाईओवर को 28 फरवरी से आमजन के लिए वापस से खोल दिया जाएगा जिसके बाद डीएनडी से एम्स तक का सफर आसानी से किया जा सकेगा।
1 जनवरी को बंद किया गया था आश्रम फ्लाईओवर
बता दें कि आश्रम फ्लाईओवर को 1 जनवरी से बंद किया गया था जिसके बाद ही आश्रम फ्लाईओवर पर काम शुरू किया गया था। इसके लिए शुरुआत में 45 दिन मांगे गए थे लेकिन बाद में ऐसे 13 दिन के लिए और बढ़ा दिया गया था। इसके बाद अब 28 फरवरी से इस आश्रम फ्लाईओवर को खोलने की बात सामने आई है। इस फ्लाईओवर पर काम पूरा होने के बाद अब लोगों को एम्स जाने में किसी भी तरह की बाधा नहीं आएगी और वह बिना रुके डीएनडी से होते हुए एम्स तक पहुंच सकते हैं।