Delhi: हरियाणा पुलिस लंबे समय से अपने झंडे का इंतजार कर रही है। कहा जा रहा है कि अब जल्द ही हरियाणा पुलिस को अपना झंडा मिलने वाला है। 14 फरवरी को करनाल के मधुबन में बड़ा कार्यक्रम आयोजित होने वाला है जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शिरकत करने वाले हैं।
इस समारोह में ही हरियाणा पुलिस का इंतजार खत्म होगा और गृह मंत्री अमित शाह हरियाणा पुलिस को उनका झंडा सौपेंगे। इस झंडे को राष्ट्रपति से भी मंजूरी मिल गई है। कार्यक्रम के दौरान ही यह झंडा हरियाणा पुलिस के अधिकारी को सुपुर्द किया जाएगा। आइए जानते हैं खबर को विस्तार से
हरियाणा पुलिस को मिलने वाला है अपना झंडा
14 फरवरी को करनाल के मधुबन में हरियाणा पुलिस का एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित होने वाला है। इस कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शिरकत करने वाले हैं। इस दौरान ही हरियाणा पुलिस को अपना झंडा भी मिलेगा। इस झंडे के बीच में चमकीले सुनहरे रंग में हरियाणा पुलिस लिखा हुआ है और इसके ऊपर अशोक स्तंभ बना हुआ है। इस झंडे को इस कार्यक्रम के दौरान अमित शाह डीजीपी पीके अग्रवाल को सुपुर्द करेंगे। इसके लिए राष्ट्रपति से भी मंजूरी मिल गई है। झंडा सुपुर्द करने के बाद हरियाणा पुलिस के कर्मचारी इस झंडे को अपनी वर्दी पर लगा सकेंगे।
लंबे समय से हरियाणा पुलिस कर रही है अपने झंडे का इंतजार
बताया जा रहा है कि लंबे समय से हरियाणा पुलिस अपने झंडे का इंतजार कर रही है। हरियाणा पुलिस का कोई झंडा नहीं है लेकिन अब ये इंतजार खत्म हो चुका है। राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद हरियाणा पुलिस को अपना झंडा मिल जाएगा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ इस कार्यक्रम में कई बड़े अधिकारी और नेता भी शामिल होने वाले हैं। इस कार्यक्रम की जिम्मेदारी अंबाला एसपी जशनदीप सिंह रंधावा को दी गई है।