Delhi: देश में दिल्ली से मेरठ तक रैपिड रेल को चलाने का काम तेजी से किया जा रहा है। रैपिड रेल के चलने से दिल्ली से मेरठ का सफर बहुत ही कम समय में तय किया जा सकेगा। यह सफर यात्रियों के लिए काफी आरामदायक भी होने वाला है। रैपिड रेल भी आधुनिक सुविधाओं से लैस होगी जिसमें यात्रियों को कई सुविधाएं दी जाएंगी।
हाल ही में दिल्ली मेरठ रैपिड रेल के ट्रायल से जुड़ी कई वीडियो सामने आई थी जिसमें रैपिड रेल 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से भी ज्यादा दौड़ती हुई नजर आई थी। वहीं अब इस ट्रेन की टिकट को लेकर बड़ी जानकारी सामने आ रही है। आइए जानते हैं खबर से जुड़ी कुछ खास बातें
जानिए कैसे खरीद सकेंगे रैपिड रेल के लिए टिकट
कहा जा रहा है कि रीजनल रैपिड ट्रांसिट सिस्टम के लिए अत्याधुनिक ऑटोमेटिक फेयर कलेक्शन सिस्टम को लागू किया जाएगा। वहीं यात्री डिजिटल या पेपर दोनों ही तरह के क्यूआर कोड से भी टिकट खरीद सकते हैं। वहीं यात्रियों से एंट्री और एग्जिट के अनुसार ही किराया वसूला जाएगा जिससे यात्रियों के पैसे और समय की भी बचत होगी।
जानकारी के अनुसार नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड और ओपन लूप कॉन्टैक्टलेस कार्ड का इस्तेमाल भी रैपिड रेल की टिकट खरीदने के लिए किया जा सकेगा। मोबाइल ऐप के माध्यम से भी यात्री स्मार्ट कार्ड या टॉप अप वॉलेट को रिचार्ज कर सकेंगे। जिससे उन्हें टिकट के लिए लंबी कतारों में नहीं लगना पड़ेगा।
इस साल इस रूट पर शुरू हो जाएगा रैपिड रेल का संचालन
दिल्ली से मेरठ तक रैपिड रेल को चलाने के लिए अब तेजी से काम चल रहा है। खबर है कि 2023 में ही एक सेक्शन पर रैपिड रेल का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। साहिबाबाद से दुहाई के बीच 17 किलोमीटर के हिस्से को इसी साल जून में शुरू किया जा सकता है। वहीं दिल्ली से मेरठ तक पूरा सेक्शन 2025 तक शुरू होगा। इस कॉरिडोर पर दो डिपो स्टेशनों के साथ 25 स्टेशन होने वाले हैं।