Friday, March 31, 2023

हरियाणा में लगातार बढ़ रहे हैं कैंसर के मरीज, स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने अध्ययन कराने के जारी किए निर्देश

Must Read

Delhi: जानकारी निकलकर सामने आई है कि हरियाणा में लगातार कैंसर के मरीज बढ़ते जा रहे हैं। हरियाणा में कैंसर मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है जिससे अब सरकार भी इस मामले को लेकर सतर्क हो गई है। हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने भी इसे लेकर बड़ा फैसला किया है।

बताया जा रहा है कि अब हरियाणा में कैंसर के बढ़ते मरीजों के कारणों का पता लगाया जाएगा। इसके लिए पीजीआईएमईआर चंडीगढ़ की टीम से अध्ययन भी कराया जाएगा इसके लिए अनिल विज ने दिशा निर्देश भी जारी कर दिए हैं। आइए जानते हैं खबर को विस्तार से

हरियाणा में बढ़ते कैंसर का लगाया जाएगा पता

हरियाणा में लगातार कैंसर के मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। इसी को देखते हुए अब हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने अध्ययन कराने के निर्देश जारी किए हैं। पीजीआईएमईआर चंडीगढ़ की टीम द्वारा ही कैंसर के बढ़ते मरीजों का कारण पता लगाया जाएगा। इस रिपोर्ट में कारणों का पता चलने के बाद ही लोगों को उसके लिए जागरूक किया जाएगा। साथ ही कैंसर के मरीजों की संख्या कम करने के लिए भी काम शुरू कर दिया जाएगा। स्वास्थ्य अधिकारियों को भी अनिल विज ने इसके के लिए निर्देश जारी कर दिए हैं।

अध्ययन में पता चलेंगे कारण

कहा जा रहा है कि इसी अध्ययन के माध्यम से पता लगाया जाएगा कि आखिर राज्य में कैंसर के मरीजों की संख्या क्यों बढ़ रही है। पर्यावरण में बदलाव, जीवन शैली में बदलाव, व्यायाम ना करना, फ़र्टिलाइज़र का उपयोग खान-पान का ध्यान न रखना जैसे कारणों का भी पता लगाया जाएगा जिससे लोगों को इसके लिए जागरूक किया जा सके और कैंसर को जड़ से खत्म किया जा सके। हाल ही में अनिल विज ने चंडीगढ़ के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की बैठक ली और इसी में यह निर्देश जारी किए। इस बैठक में अटल कैंसर केयर सेंटर के बारे में भी चर्चा की गई।

- Advertisement -
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Connect With Us

223,344FansLike
3,123FollowersFollow
3,497FollowersFollow
22,356SubscribersSubscribe

Latest News

नोएडा एयरपोर्ट से जोड़ा जाएगा दिल्ली-मुंबई और यमुना एक्सप्रेसवे, करोड़ो के बजट को मिली मंजूरी

Delhi: नोएडा एयरपोर्ट का निर्माण तेजी से किया जा रहा है। अलग-अलग शहरों को बढ़िया कनेक्टिविटी देने के लिए...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img
Deserving India - Haryana