Friday, March 31, 2023

दिल्ली के जनक सेतु फ्लाईओवर पर जाम से परेशान हुए आमजन, मरम्मत का चल रहा है काम

Must Read

Delhi: दिल्ली में जगह-जगह निर्माण कार्य चल रहे हैं। सड़कों को चकाचक करने का अब काम भी किया जा रहा है। वहीं जहां भी फ्लाईओवर खराब हो गए हैं उन्हें भी सही करने का काम किया जा रहा है। इसी के साथ सड़क कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए फ्लाईओवर को भी अलग-अलग रास्तों से कनेक्टिविटी दी जा रही है।

इसी के चलते कई फ्लाईओवर पर मरम्मत का काम चल रहा है और लोगों को जाम का सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली के जनक सेतु फ्लाईओवर पर भी मरम्मत का काम चल रहा है। जिसके कारण लोगों को तगड़े जाम का सामना करना पड़ रहा है। आइए जानते हैं खबर को विस्तार से

दिल्ली के जनक सेतु फ्लाईओवर पर लग रहा है जाम

दिल्ली में लाजवंती गार्डन से धौला कुआं की ओर जाने वाले फ्लाईओवर पर तगड़ा जाम लगा हुआ है। लोगों को घंटों तक इस जाम में फंसे रहना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार दिल्ली कैंट रेलवे लाइन पर जनक सेतु पर तिलक नगर सी/डबल्यू की ओर से दिल्ली कैंट पर मरम्मत का काम चल रहा है। यह काम 3 हफ्ते तक चलेगा जिसके कारण लोगों को अभी जाम का सामना करना पड़ सकता है।

इसके लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने भी एडवाइजरी जारी की है और सागरपुर फ्लाईओवर से पंखा रोड या करिअप्पा मार्ग के रास्ते से रिंग रोड पर बरार स्क्वेयर का इस्तेमाल कर पश्चिम दिल्ली पहुंचने की सलाह दी जा रही हैं।

आश्रम फ्लाईओवर पर भी लगता है जाम

बता दें कि दिल्ली के आश्रम फ्लाईओवर को भी कनेक्टिविटी देने के लिए मरम्मत का काम किया जा रहा है। जिसके कारण कुछ दिनों के लिए आश्रम फ्लाईओवर को भी बंद कर दिया गया है। इस फ्लाइओवर के बंद होने से भी दिल्ली के लोगों को जाम का सामना करना पड़ रहा है।

- Advertisement -
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Connect With Us

223,344FansLike
3,123FollowersFollow
3,497FollowersFollow
22,356SubscribersSubscribe

Latest News

नोएडा एयरपोर्ट से जोड़ा जाएगा दिल्ली-मुंबई और यमुना एक्सप्रेसवे, करोड़ो के बजट को मिली मंजूरी

Delhi: नोएडा एयरपोर्ट का निर्माण तेजी से किया जा रहा है। अलग-अलग शहरों को बढ़िया कनेक्टिविटी देने के लिए...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img
Deserving India - Haryana