Friday, March 31, 2023

देशवासी जल्द उठा सकेंगे मिनी बुलेट ट्रेन का आनंद, ट्रेन में सामान रखने के लिए मिलेगा अलग रैक, मिलेंगी कई सुविधाएं

Must Read

Delhi: देश में रैपिड रेल को लाने का काम तेजी से किया जा रहा है। इस ट्रेन को दिल्ली से मेरठ के लिए चलाया जाएगा। बताया जा रहा है कि यह भारत की पहली मिनी बुलेट ट्रेन होने वाली है। यह ट्रेन बेहद ही खास होगी जिसमें यात्रियों को भी कई सुविधाएं मिलने वाली है। बताया जा रहा है कि दिल्ली से मेरठ का सफर मात्र 50 मिनट में तय किया जा सकेगा।

रैपिड रेल में अलग-अलग कोच की सुविधा भी दी जा रही है। इसी के साथ कोच भी सीसीटीवी कैमरे से लैस होंगे। सामान रखने के लिए भी यात्रियों को अलग से रैक दिया जा रहा है। इसके अलावा भी रैपिड रेल में अलग-अलग सुविधाएं दी जा रही हैं। आइए जानते हैं खबर विस्तार से

सबसे पहले यूपी में शुरू होगा ट्रेन का संचालन

बताया जा रहा है कि सबसे पहले इस ट्रेन का संचालन उत्तर प्रदेश में शुरू किया जाएगा। इस ट्रेन को सबसे पहले साहिबाबाद से दुबई के बीच चलाया जाएगा। माना जा रहा है कि होली से पहले इस सेक्शन पर संचालन शुरू हो जाएगा जिससे यात्रियों को काफी आसानी होगी हालांकि मेरठ तक रेल के पहुंचने में अभी समय लगेगा।

जानकारी के अनुसार रैपिड रेल को विमान की शेप में डिजाइन किया गया है क्योंकि यह ट्रेन तेज गति से चलती है और गति के हिसाब से ही इसे डिजाइन किया गया है। रैपिड रेल में 6 ऑटोमेटिक गेट लगाए गए हैं इसी के साथ यात्रियों को सामान रखने के लिए भी अलग रैक मिलेगा। दरवाजों के पास ही व्हीलचेयर की सुविधा भी मिलेगी साथ ही ट्रेन में स्ट्रेचर भी ले जाए जा सकेंगे।

सीसीटीवी कैमरे से लैस होगी यह ट्रेन

बताया जा रहा है कि सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस ट्रेन को सीसीटीवी कैमरों से लैस किया गया है। शुरुआत में इस ट्रेन में 6 कोच होंगे। हालांकि में भविष्य में 9 को तक विस्तार किया जा सकता है महिलाओं के लिए भी एक कोच निर्धारित किया गया है। ट्रेन के कोच को प्रीमियम कोच भी बनाया जाएगा जिसमें वाईफाई समेत कई हाई क्लास फैसिलिटी भी मिलेंगी।

- Advertisement -
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Connect With Us

223,344FansLike
3,123FollowersFollow
3,497FollowersFollow
22,356SubscribersSubscribe

Latest News

नोएडा एयरपोर्ट से जोड़ा जाएगा दिल्ली-मुंबई और यमुना एक्सप्रेसवे, करोड़ो के बजट को मिली मंजूरी

Delhi: नोएडा एयरपोर्ट का निर्माण तेजी से किया जा रहा है। अलग-अलग शहरों को बढ़िया कनेक्टिविटी देने के लिए...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img
Deserving India - Haryana